Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यमुना किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

The entire family was found dead

The entire family was found dead

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार को यमुना किनारे एक युवक का शव (Dead Body) पड़ा मिला है। मृतक का एक पैर बंधा हुआ है तथा गले में फांसी का फंदा कसा है। जिससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर हो रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाने के साथ ही हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना टूंडला थाना क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र के गांव रुधऊ मुस्तक़िल के पास यमुना नदी के किनारे से गुजर रहे ग्रामीणों ने मंगलवार को जब एक युवक का शव पड़ा देखा तो वह हैरान रह गये। शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गयी। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

सूचना पाकर थाना टूण्डला पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक युवक का एक पैर बंधा था और गले में फांसी का फंदा कसा था। जिससे पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर उसके शव को यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव (Dead Body) की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

इस सम्बंध में सीओ टूंडला हरिमोहन सिंह ने बताया कि आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शिनाख्त का प्रयास भी कराया गया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक युवक का एक पैर बंधा था और गले में फांसी का फंदा कसा था।

मौके पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर साक्ष्य भी इकट्ठे किये गए हैं। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किये जा रहे है।

Exit mobile version