Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सूचना निदेशालय में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने युवराज सिंह परिहार

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उप्र, लखनऊ में आज हुए मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के द्विवार्षिकीय चुनाव में अध्यक्ष पद पर युवराज सिंह परिहार ने जीत हासिल की।

वहीं उपाध्यक्ष के दो पदों पर  राजेश कुमार यादव एवं  निखिल मिश्रा विजयी हुए। महामंत्री पद पर  दीपक कुमार शुक्ला ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। इनके अलावा संयुक्त मंत्री पद पर राहुल राव, संगठन मंत्री पद पर दीपक यादव एवं कोषाध्यक्ष पद कपिल सिंह ने विजय प्राप्त की है।

मोदी के कारण अमेरिका-चीन में लगते हैं भारत माता के जयकारे : स्वतंत्रदेव

सूचना विभाग के ऑडीटोरियम में सूचना अधिकारी  अमित यादव एवं अपर सूचना अधिकारी  रवि यादव की देख-रेख में सम्पन्न हुए निर्वाचन में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान 95 प्रतिशत रहा है।

उल्लेखनीय है कि प्रचार मंत्री पर  आनन्द मिश्र तथा आडिटर पद पर  आदित्य प्रकाश को निर्विरोध चुना गया है। साथ ही सदस्य पद पर  पंकज कुमार यादव,  पंकज पाल,  शिव शंकर पाण्डेय तथा सोफियान अहमद अंसारी को भी निर्विरोध चुना गया है।

Exit mobile version