• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

36 साल के हुए कोहली, युवराज सिंह ने अलग अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Writer D by Writer D
05/11/2024
in खेल
0
Yuvraj Singh wishes Virat Kohli on his birthday
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपना 36वां जन्मदिन माना रहे हैं। इस मौके पर कई दिग्गज क्रिकेटर्स और फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। भारत के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बल्लेबाज युवराज सिंह ने एक वीडियो शेयर करके कोहली को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

दरअसल, युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये विराट कोहली (Virat Kohli) को बढ़ी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो किंग कोहली! सबसे बड़ी वापसी हमारी असफलताओं से होती है और दुनिया आपकी ठोस वापसी का बेसब्री से इंतजार करती है। आपने इसे पहले भी किया है और मुझे यकीन है कि आप इसे फिर से करेंगे। भगवान भला करे! ढेर सारा प्यार।”

युवराज ने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में युवराज सिंह कहते हैं हैलो…इस पर विराट कोहली जवाब देते है- ‘मैं राजू बोल रहा…’ फिर युवी कहते हैं- ‘हां जी…’ कोहली कहते हैं- मैंनू पनीर चहिदा (मुझे पनीर चाहिए)… इसके बाद वीडियो में विराट के करियर से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें नजर आ रही हैं। इस दौरान कुछ तस्वीरों और वीडियो क्लिप में युवराज और विराट साथ में नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी विराट कोहली (Virat Kohli) को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक होनहार युवा प्रतिभा से लेकर हमारे समय के महानतम खिलाड़ियों में से एक तक की आपकी यात्रा किसी अभूतपूर्व से कम नहीं रही है। आपने हर जगह महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों को बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और खुद पर विश्वास करने के लिए प्रेरित किया है। आपको प्रतिभा और आनंद के अनगिनत क्षणों की शुभकामनाएं। चमक बनाए रखना।’

विराट कोहली (Virat Kohli) का अब तक क्रिकेट करियर

विराट कोहली (Virat Kohli)  ने 2008 से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और बनाए भी। उनके नाम सबसे ज्यादा यानी 21 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने टेस्ट में तीन बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड, वनडे में 11 बार और टी20I में 7 बार ये मुकाम हासिल किया है।

कोहली ने वनडे क्रिकेट में कुल 295 मैच खेलते हुए 13906 रन बनाए हैं। उनके नाम वनडे में सबसे ज्यादा 50 शतक हैं, जबकि 72 बार उनके बल्ले से फिफ्टी निकली है।कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 125 मैच खेलते हुए 4188 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक और 39 अर्धशतक (संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा) निकले हैं।

पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाली महिला बॉक्सर निकली पुरुष, इमान खलीफ पर चौंकाने वाला खुलासा

टेस्ट करियर की बात करें तो विराट ने 201 टेस्ट पारियों में 47.83 की औसत से 9040 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 29 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं। विराट के नाम 7 दोहरे शतक भी हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 254 रन रहा है।

Tags: Happy Birthdayvirat kohlivirat kohli birthday
Previous Post

छह महीने बाद पृथ्वी पर सुरक्षित लौटे चीनी अंतरिक्ष यात्री, उगाए चेरी टमाटर और सलाद पत्ते

Next Post

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के

Writer D

Writer D

Related Posts

Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Ajinkya Rahane
खेल

वरुण चक्रवर्ती को सलाम, दर्द में भी टीम के लिए खेले: अजिंक्य रहाणे

25/05/2026
Vinesh Phogat
खेल

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Next Post
Share Market

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के

यह भी पढ़ें

Filmmaker Satish Kaushik stood by Anirudh Dave in difficult times

मुश्किल वक़्त में अनिरुद्ध दवे के साथ खड़े रहे फिल्म निर्माता सतीश कौशिक

30/06/2021
Four children drowned in the pond

ईंट की पथाई के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत

04/07/2023
Deepika Chikhlia

‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया की मां का निधन

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version