Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बाबरी मस्जिद केस में मुस्लिम पक्ष रखने वाले जफरयाब जिलानी का निधन

zarafyab jilani

Zafaryab Jilani

लखनऊ। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (Muslim Personal Law Board) के मेंबर जफरयाब जिलानी (Zafaryab Jilani ) का निधन हो गया है। वो लखनऊ के जाने माने सीनियर एडवोकेट भी थे। जिलानी बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष व यूपी के अपर महाधिवक्ता रह चुके हैं। जिलानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। लालबाग के निशात हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। दो साल पहले उनको ब्रेन हैमरेज भी हुआ था। इसके बाद वो ठीक हो गए थे।

जिलानी (Zafaryab Jilani ) राजनेता तो नहीं रहे लेकिन हमेशा से ही सुर्खियों में उनका नाम रहता था। राम मंदिर मामले में वो मुस्लिम पक्ष की तरफ से वकील थे। जिलानी लखनऊ के कई एजुकेशनल इन्सीट्यूट से भी जुड़े रहे हैं। मुमताज डिग्री कॉलेज के ट्रस्ट में उनका योगदान है। तहजीब के शहर में उनके निधन से शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर ही उनकी निधन की खबर सुनने के बाद लोग उनके कार्यों को याद कर रहे हैं। उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अमीनाबाद की गलियों में उनका नाम मशहूर था। यहां पर एक मुमताज बाजार भी है। वो भी इन्हीं का बताया जाता है। जिलानी कभी किसी राजनीतिक दल का हिस्सा नहीं रहे। हालांकि सपा के सीनियर लीडर आजम खान के वो रिश्तेदार हैं।

यूपी पुलिस की बड़ी सफलता, ग्रेटर नोएडा में पकड़ी 300 करोड़ की ड्रग्स

अयोध्या मामले में जिलानी (Zafaryab Jilani ) से लगातार मजबूती से कोर्ट में मुस्लिम पक्ष रखा। सुप्रीम कोर्ट का जब फैसला आ गया तो उनको बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी का संयोजन बना दिया गया था। जफरयाब जिलानी के बेटे नज़म जफरयाब ने पिता के इंतकाल की पुष्टि की है।

लखनऊ के निषाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। यहीं पर उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके परिवार में पत्नी दो बेटे और एक बेटी है। आज शाम को ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version