Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार

जकी-उर-रहमान लखवी Zaki-ur-Rehman Lakhvi

जकी-उर-रहमान लखवी

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 /11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना जकी-उर-रहमान लखवी को टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तान के पंजाब में आतंकवादियों को आर्थिक मदद पहुंचाने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया है।

हालांकि, उसकी गिरफ्तारी का मुंबई हमले से कोई संबंध नहीं है। पाकिस्तान के पंजाब आतंक निरोधी विभाग के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि लखवी को लाहौर से गिरफ्तार किया गया है। लखवी को साल 2008 में मुंबई हमलों के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादी करार दिया था।

पाकिस्तानी महिला ग्राम प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज, फर्जी दस्तावेज़ बनाने का आरोप

बता दें कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी की शह पर लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों ने मुंबई में कई जगहों पर हमले किए थे। इस हमले में कई विदेशियों समेत 155 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी है, जिसे पाकिस्तान में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

बता दें कि भारत ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए कहा था कि एफएटीएफ के एक्शन प्लान के 27 में से सिर्फ 21 बिंदुओं पर काम किया गया है। इसमें छह बिंदुओं पर काम नहीं किया गया है। भारत ने आगे कहा कि यह बात साफ तौर पर जाहिर है कि पाकिस्तान अपने यहां आतंकवादी इकाइयों और लोगों को पनाह दे रहा है।

 

Exit mobile version