Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

CM Himanta Sarma

CM Himanta Sarma

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा (CM Himanta Sarma) ने कहा कि लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग को जल्द न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि जुबीन गर्ग से जुड़े मामले में आगामी 10 दिनों के भीतर चार्ज फ्रेम किया जाएगा।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री (CM Himanta Sarma) ने कहा कि चार्ज फ्रेम होने के बाद मामले में तथ्यों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री (CM Himanta Sarma) ने कुंकी चौधरी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कामाख्या मंदिर, माजुली और बटद्रवा थान जैसे पवित्र स्थलों पर गोमांस का सेवन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Himanta Sarma) ने कहा कि यदि कुंकी चौधरी स्वयं को सनातनी मानती हैं, तो उन्हें अपने माता-पिता के कथित कृत्य से सार्वजनिक रूप से दूरी बनानी चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि चुनाव के बाद गोमांस सेवन के मामले में कुंकी के माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री (CM Himanta Sarma) ने विश्वास जताया कि भाजपा 90 से 100 सीटें हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि जोरहाट की जनता ने भरपूर समर्थन दिया है और भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पारदर्शी नियुक्तियों ने राज्य के युवाओं में आशा का संचार किया है और इसी कारण असम के युवा भाजपा के साथ खड़े हैं।

Exit mobile version