• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डीजे बजाने को लेकर घराती-बाराती भीड़े, दूल्हे के भाई समेत पांच लोग घायल

Writer D by Writer D
23/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशाम्बी। करारी कोतवाली के अमुरा गांव में बीती रात डीजे बजाने को लेकर घराती-बारातियों में विवाद हो गया। घरातियों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर जमकर पीटा। मारपीट में दूल्हे के दो सगे भाईयों समेत पांच लोगों को गम्भीर चोंटे आई। दूल्हे के परिजन बिना विवाह किए ही वापस लौट गए।

चरवा कोतवाली के ओदारपुर गांव के सुकरू लाल पासी के बेटे राजेंद्र प्रसाद की शादी करारी कोतवाली के अमुरा गांव के रामदीन के बेटी के साथ तय हुई थी। सोमवार को राजेंद्र कुमार की बारात अमुरा गांव गई। नाश्ता-पानी के बाद बारात द्वार पूजा के लिए दरवाजे पर पहुंची। बाराती व घराती के युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। उसी समय डीजे बजाने को लेकर किसी बात पर घराती व बाराती में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि इसके बाद घरातियों ने लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी लेकर बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर जमकर पीटा। दूल्हा राजेन्द्र अपने पिता सुकरू लाल व अन्य बारातियों के साथ जान बचाकर भाग निकला। मारपीट में दूल्हा राजेन्द्र कुमार के बड़े भाई सुभाष, रामचंद्र व चचेरे भाई गोविंद, छोटू तथा धर्मेंद्र को गम्भीर चोंटे आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजवाया।

इंसपेक्टर करारी अशोक कुमार ने बताया, कोतवाली पुलिस को दूल्हे पक्ष से तहरीर प्राप्त हुई है। प्रकरण की जांच कर गिरफ्तारी आदि की कार्यवाही की जाएगी।

Tags: crime newsup news
Previous Post

निर्दयी मां ने मासूम का गला दबाकर की हत्या, फरार

Next Post

युवक ने फांसी लगाकर समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला

Writer D

Writer D

Related Posts

monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/07/2025
Potato
Main Slider

स्किन की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं ये सब्जी

01/07/2025
President Draupadi
Main Slider

डॉक्टर कभी सेवानिवृत्त नहीं होता,स्वास्थ्य रूपी संपदा लोगों को देते जाइए, आपको सुकून मिलेगाः मुर्मू

30/06/2025
President Murmu
उत्तर प्रदेश

गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने की गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना

30/06/2025
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का संकल्प: अब कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा

30/06/2025
Next Post
suicide

युवक ने फांसी लगाकर समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला

यह भी पढ़ें

'Runway 34'

‘रनवे 34’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब होगी रिलीज

21/03/2022
CCTV

अब कैदियों पर और पैनी नजर रखेंगे ‘योगी’ के सीसीटीवी कैमरे

17/01/2023
kane williomson

फैन के सवाल पर केन विलियमसन के जवाब ने जीता करोड़ों भारतीयों का दिल

11/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version