• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने की गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना

Writer D by Writer D
30/06/2025
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
President Murmu

President Murmu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु (President Murmu) ने सोमवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। पूरे विश्व मे प्रसिद्ध नाथपंथ की इस पीठ पर राष्ट्रपति का गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में अभूतपूर्व स्वागत किया गया। राष्ट्रपति के साथ प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित रहीं।

गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति (President Murmu) ने मुख्यमंत्री की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम में भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया। मंदिर परिसर में राष्ट्रपति बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं के पास भी गईं और करबद्ध होकर और हाथ लहराकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति ने श्रद्धालु बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट देकर उन्हें भावविभोर कर दिया। राष्ट्रपति मंगलवार दोपहर में भी गोरखनाथ मंदिर आएंगी।

एम्स गोरखपुर का दीक्षांत समारोह संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु (President Murmu) पहले सर्किट हाउस और फिर वहां से गोरखनाथ मंदिर आईं। यहां मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया। वह मुख्य द्वार से सिंह द्वार तक गोल्फकार्ट से आईं और फिर वहां से गर्भगृह तक पैदल। मंदिर के सिंह द्वार से गर्भगृह तक गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, देवीपाटन मंदिर के महंत योगी मिथिलेशनाथ और कई साधु-संतों ने उनका अभिवादन किया। इस दौरान वेदपाठी विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चार कर महामहिम का स्वागत किया।

वेदपाठी विद्यार्थियों द्वारा उच्चारित वेदमंत्रों की गूंज के बीच महामहिम राष्ट्रपति मुख्य मंदिर (गर्भगृह) में शिवावतारी गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा समक्ष पहुंची और श्रद्धावनत होकर दर्शन-पूजन किया। यहां राष्ट्रपति के साथ गुरु गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ के आचार्यों ने विधि विधान से पूजन की प्रक्रिया संपन्न कराई। दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति मंदिर परिसर स्थित पीठाधीश्वर आवास में पहुंची जहां मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने उनका परिचय आमंत्रित विशिष्टजन से कराया।

गोरक्षपीठाधीश्वर ने मंदिर और नाथपंथ से जुड़ी जानकारियां राष्ट्रपति को दीं। गोरक्षपीठाधीश्वर के आमंत्रण पर भोजन प्रसाद ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति रात्रि विश्राम के लिए सर्किट हाउस रवाना हो गईं।

Tags: gorakhpur news
Previous Post

योगी सरकार का संकल्प: अब कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा

Next Post

डॉक्टर कभी सेवानिवृत्त नहीं होता,स्वास्थ्य रूपी संपदा लोगों को देते जाइए, आपको सुकून मिलेगाः मुर्मू

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : ए.के. शर्मा

11/09/2026
Main Slider

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

11/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ से शिक्षा जगत में बढ़ेगी जनभागीदारी

11/09/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम श्री योजना के तहत पढ़ाई होगी और बेहतर, 11.37 करोड़ से बच्चों को मिलेगी लर्निंग किट, शिक्षा सामग्री और डायरी

11/09/2026
उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में दिव्यांग बच्चों के लिए बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार ने जारी की 2 करोड़ रुपये की पहली किश्त

11/09/2026
Next Post
President Draupadi

डॉक्टर कभी सेवानिवृत्त नहीं होता,स्वास्थ्य रूपी संपदा लोगों को देते जाइए, आपको सुकून मिलेगाः मुर्मू

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

समाज के कमजोर वर्गों के पर भाजपा राज में अत्याचार ज्यादा बढ़ गए : अखिलेश

13/07/2021
DM Reena Joshi

जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों का DM रीना जोशी ने किया निरीक्षण

18/05/2023
Siddharth Nath

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ पर जानलेवा हमले की कोशिश, जहर और ब्लेड के साथ युवक गिरफ्तार

03/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version