• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घोसी उपचुनाव परिणाम के होंगे दूरगामी संदेश: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
30/08/2023
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एक संदेश साबित होगा।

पार्टी प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने यहां आये श्री यादव ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक विधानसभा का चुनाव नहीं है। यह 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एक संदेश है। सभी पार्टियों ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पूरा समर्थन दिया है।

उन्होंने (Akhilesh Yadav)  कहा कि सभी पार्टियों का यह फैसला देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगा। इंडिया गठबंधन एकजुट है। गठबंधन की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है। भाजपा का प्रत्याशी पलायनवादी है। उसने अपने स्वार्थ और लाभ के लिए पलायन किया है। उसने घोसी के मतदाताओं को धोखा दिया। लोकतंत्र में जनता का विश्वास तोड़ा है। इस बार जनता उसे सबक सिखाने का काम करेगी।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा जानती है कि वह घोसी विधानसभा चुनाव बड़े अंतर से हारने जा रही है। इसीलिए घोसी ने अपने सभी मंत्रियों को उतार दिया है। आजकल पूरे घोसी विधानसभा क्षेत्र में मंत्री ही मंत्री दिखाई दे रहे हैं। यह सब जनता को धोखा देने आये हैं। उपचुनाव के बाद फिर कभी दिखाई नहीं देंगे। केन्द्र की भाजपा सरकार के 10 साल और छह साल की सरकार ने अगर कोई काम किया होता तो विधानसभा उपचुनाव में मंत्रियों की इतनी बड़ी फौज नहीं उतारनी पड़ती।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि भाजपा यह उपचुनाव हारने जा रही है। इसलिए ये प्रशासन को भी आगे करेंगे। घोसी की जनता बहादुर है। हमें उम्मीद है कि जिस भी तरह का मुकाबला करना पड़ेगा जनता मुकाबला करेगी। अपने वोट की रक्षा करेगी और सपा को ऐतिहासिक मतों से जिताएगी। यह लड़ाई बड़ी है। लोकतंत्र में बदलाव वोट से ही आएगा। समाजवादी पार्टी के पास बहुत वोट है, बहुत जनसमर्थन है और जनता का सहयोग है। हम लोगों को अपना वोट बचाना है। हर वोट पड़ना चाहिए। भाजपा साजिश और षडयंत्र करेगी। लेकिन सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पांच सितम्बर से 8 सितम्बर तक पूरी जिम्मेदारी से लगना है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा धोखा देकर वोट लेती है। उसने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, बुनकरों सभी को धोखा दिया है। भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। सरकारी संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। लोकतंत्र खत्म कर रही है। भाजपा अगर आगे चुनाव जीती तो जनता का वोट डालने का अधिकार भी छीन लेगी।

उन्होने कहा कि भाजपा ने देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ा दिया है। हर चीज के दाम बढ़ा दिये हैं। महंगाई से जनता पूरी तरह से त्रस्त है। उसने किसानों, नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। भाजपा सबसे झूठी पार्टी है। उसके नेता लाल किला से भी झूठ बोलते है और लखनऊ से भी झूठ बोलते हैं। इस सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। महंगाई बढ़ गई लेकिन आय दुगना नहीं हुई। नौजवानों को नौकरी नहीं मिली।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा गरीबों की जेब काट कर अमीरों की तिजोरी भर रही है। सरकार ने जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाये। इन्वेस्टमेंट के नाम पर इवेंट किया। 33 करोड़ रूपये के एमओयू का दावा किया। लेकिन लखनऊ से मऊ को लेकर पूर्वांचल तक एक भी कारखाना या फैक्ट्री नहीं लगी। भाजपा भाईचारा विरोधी है। समाज में दरार पैदा करती है। धर्म और जातियों दरार डालती है। भेदभाव करती है। सभी लोगों को भाजपा से सावधान रहना पड़ेगा। भाजपा सबका साथ सबका विकास का झूठा नारा देती है। जब तक जातीय जनगणना नहीं होगी तब तक सबका विकास नहीं हो सकता। उन्होने कहा कि जातीय जनगणना नहीं होगी तो गैरबराबरी नहीं खत्म होगी। भाजपा जातीय जनगणना नहीं होने देना चाहती है। समाजवादी पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है। जातीय जनगणना कराकर सबको हक और सम्मान देना चाहती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर और डॉ राममनोहर लोहिया ने गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों, अल्पसंख्यकों के लिए जो सपना देखा था समाजवादी पार्टी उनके बताये रास्ते पर चलकर उसे साकार करना चाहती है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने समाजवादी सरकार के दौरान बुनकर भाईयों को दी गई सुविधाओं को छीन लिया। समाजवादी सरकार में बुनकरों को बिजली बिल में सुविधा दी गई। बुनकर बाजार बनाया गया और अनेक सुविधाएं दी गई थी। लेकिन भाजपा ने सब रोक दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा बड़े उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रूपये माफ करती है लेकिन बुनकरों और व्यापारियों की सुविधाओं को छीनती है। भाजपा हर स्तर पर भेदभाव करती है। 69 हजार शिक्षक भर्ती में भी भेदभाव किया। इसमें बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ।

उन्होने पुरानी पेंशन का समर्थन करते हुए कहा कि यह समाजवादी पार्टी का मुद्दा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जितनी जल्दी ताकत में आयेगी पुरानी पेंशन उतनी जल्दी लागू हो जाएगी।

श्री यादव ने घोसी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए रालोद, कांग्रेस, अपना दल (कमेरावादी), सीपीआई, सीपीआई (एम), सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष श्री महेन्द्र राजभर, जनवादी पार्टी के अध्यक्ष संजय चौहान समेत इंडिया गठबंधन के सभी दलों और नेताओं का भी आभार जताया।

जनसभा को पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव, इन्द्रजीत सरोज, रामअचल राजभर, लालजी वर्मा, दुर्गा प्रसाद यादव, आलम बदी, अम्बिका चौधरी, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह, अरविन्द सिंह गोप, नफीस अहमद, शैलेन्द्र यादव ललई, संग्राम यादव, जयप्रकाश अंचल, पूजा सरोज, सैय्यदा खातून, पूर्व एमएलसी राम जतन राजभर, दयाराम पाल, राजीव राय, दूधनाथ यादव, डॉ राजपाल कश्यप ने भी संबोधित किया।

Tags: akhilesh yadavghosi by-electionmau newsup news
Previous Post

सीएम योगी ने माता पीतांबरा के किए दर्शन, वनखंडेश्वर महादेव पर किया जलाभिषेक

Next Post

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधते समय जरूर पढ़े यह मंत्र, जानें इसका महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सख्त निगरानी के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

29/05/2026
Next Post
Raksha Bandhan

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधते समय जरूर पढ़े यह मंत्र, जानें इसका महत्व

यह भी पढ़ें

क्या फेल हो गया Apple Vision Pro? कंपनी ने घटाया प्रोडक्शन और मार्केटिंग

Vision Pro को झटका? Apple ने घटाया प्रोडक्शन

03/01/2026
paresh rawal

वैक्सीन लेने के बाद परेश रावल हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

27/03/2021
marriage gift

दूल्हे को शादी में गिफ्ट दिया 4 लीटर पेट्रोल, डिब्बे पर लिखा ‘लग्जरी आइटम’

06/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version