Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हर साल 23 अगस्त को मनाया जाएगा ‘National Space Day’, अधिसूचना जारी

National Space Day

National Space Day

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ (National Space Day) के रूप में मनाने की घोषणा की है। बता दें कि यह फैसला चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग और प्रज्ञान रोवर की तैनाती के साथ चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) की सफलता का जश्न मनाने के लिए लिया गया है। इसको लेकर शनिवार को केंद्र सरकार ने एक अधिसूचना भी जारी कर दी है।

अंतरिक्ष विभाग के तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया कि 23 अगस्त, 2023 को विक्रम लैंडर (Vikram lander) की लैंडिंग और चंद्रमा की सतह पर प्रज्ञान रोवर (Pragyaan Rover) की तैनाती के साथ चंद्रयान -2023 मिशन (Chandrayaan-3 Mission)  की सफलता के साथ भारत अंतरिक्ष यात्रा करने वाले देशों के एक विशिष्ट समूह में शामिल हो गया, जो चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला राष्ट्र बन गया। इस ऐतिहासिक मिशन के परिणाम आने वाले वर्षों में मानव जाति को लाभान्वित करेंगे।

पीएम मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत पर ‘टीम भारत’ को दी बधाई

इसमें आगे कहा गया है कि यह दिन अंतरिक्ष मिशनों में देश की प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित को आगे बढ़ाने के लिए युवा पीढ़ी को प्रेरित करता है और अंतरिक्ष क्षेत्र को एक प्रमुख प्रेरणा प्रदान करता है। इसलिए, भारत सरकार ने इस ऐतिहासिक क्षण को मनाने के लिए हर साल अगस्त के 23वें दिन को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ (National Space Day)  के रूप में घोषित किया है।

Exit mobile version