• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली उपभोक्ताओं की हर समस्या का हो रहा निदान, 1912 पर अब तक 1.52 करोड़ शिकायतों का हुआ निस्तारण

Writer D by Writer D
25/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
1912

1912

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार उपभोक्ताओं के हितों के दृष्टिगत कार्य कर रही और उनकी समस्याओं का त्वरित निदान के प्रयास किये जा रहे हैं। उपभोक्ताओं की बिजली सम्बंधी समस्याओं के निदान हेतु उ0प्र0 पावर कारपोरेशन की ओर से अप्रैल 2017 से टोल फ्री नम्बर 1912 संचालित है। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में अब तक 1.52 करोड़ शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया गया।

ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने बताया कि इसी प्रकार अब तक बिल सम्बन्धी लगभग 10 लाख शिकायतों का निस्तारण किया गया। मीटर से सम्बन्धित 17 लाख, स्मार्ट मीटर सम्बन्धी 1.76 लाख, कनेक्शन सम्बन्धी 04 लाख उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया गया। लोड बढ़ाने सम्बन्धी 20 हजार, विद्युत आपूर्ति सम्बन्धी 1.3 करोड़ से ज्यादा समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार बिजली चोरी सम्बन्धी 1.28 लाख सूचनाओं का निस्तारण किया गया और अन्य सेवाओं के लगभग 33 हजार शिकायतों का निस्तारण किया गया।

कार्यशैली नहीं सुधारी, तो कार्रवाईयां अभी शेष हैं: एके शर्मा

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि टोल फ्री नम्बर 1912 को और प्रभावी एवं क्रियाशील बनायें। शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता जानने हेतु उपभोक्ताओं का फीडबैक लेने का भी प्रयास करें। उन्होने कहा कि कुछ जगहों से ऐसी शिकायतें भी आ रही हैं कि टोल फ्री नम्बर 1912 उठता नही है या रिस्पॉन्स नही करता है। ऐसी शिकायतें आनी बन्द होनी चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाये कि टोल फ्री नम्बर 1912 क्रियाशील रहे और उपभोक्ता की समस्या का हल होने तक उसके सम्पर्क में रहें। उपभोक्ता की संतुष्टि के बाद ही कॉल निस्तारित समझें।

उन्होंने कहा कि 1912 पर आने वाली सूचनाओं, समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण हेतु लगातार मानीटरिंग की व्यवस्था बनायी गयी है। उपभोक्ता विद्युत से सम्बन्धित शिकायतें 1912 पर देकर उसका समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Tags: 19121912 helpline number1912 toll freeak sharmaEnergy MinisterLucknow Newsup newsurja mantri
Previous Post

इस दिन रिलीज होगा सलमान खान की फिल्म Tiger 3 का टीजर

Next Post

सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें, कतई न हो देर: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

‘SHE for STEM’ कार्यक्रम से सशक्त होंगी बेटियाँ, विज्ञान-तकनीक से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड- मुख्यमंत्री

31/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ईंधन की कालाबाजारी पर योगी का कड़ा प्रहार: 17,000 ठिकानों पर रेड, 224 पर केस दर्ज

31/03/2026
Next Post
CM Yogi

सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें, कतई न हो देर: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Terrorist Attack

बांध निर्माण स्थल पर आतंकी हमला, अंधाधुंध फायरिंग में 5 मजदूरों की मौत

29/10/2024
jagir kaur

गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी को नहीं जाएगा विशेष निमंत्रण : जगीर कौर

05/01/2021
Amit Shah

अमित शाह को सहकारिता मंत्रालय सौंपा, यंग ब्रिगेड में सिंधिया को दिया एविएशन

07/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version