• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में 1 करोड़ की लूट, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
18/04/2022
in क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
loot

loot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम में एक कैश वैन से 1 करोड़ रुपये की लूट (Loot) की वारदात सामने आई है। यहां 4 से 5 हथियारबंद बदमाशों ने कैश वैन से लूट की वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कैश वैन के ड्राइवर और कर्मचारी की आंखों में पहले मिर्ची पाउडर डाला, फिर पिस्तौल की नोंक पर पूरी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमों ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस की टीमें इस मामले की जांच सहित आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसएनआईवी कंपनी के तीन कर्मचारी कैश वैन लेकर सुबह कलेक्शन के लिए निकले थे। इन्हें अलग-अलग जगहों से कैश एकत्रित करने के बाद दोपहर को सेक्टर-53 स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट से और एक होटल से कैश लेने के बाद वह गुरुग्राम के सेक्टर-34 स्थित इंफोसिटी पहुंचे थे। वहां से रुपये लेने के बाद वह सुभाष चौक स्थित मारुति कंपनी की एजेंसी पर पहुंचे। कलेक्शन वैन को सोहना रोड पर खड़ी कर वहां से एक कर्मचारी एजेंसी में कैश लेने चाला गया, जबकि दो कर्मचारी वैन में ही बैठे रहे।

अब कार खरीदना होगा महंगा, इस बड़ी कंपनी ने सभी मॉडलों का बढ़ाया दाम

उसी दौरान तीन से चार बदमाश आए और उन्होंने आते ही वैन के चालक रणजीत और कलेक्शन वैन में पीछे बैठे विपिन की आंखों में मिर्च डालकर गन पॉइंट पर एक करोड़ रुपये लूट लिए। जब तक कलेक्शन वैन में बैठे कर्मचारी कुछ समझ पाते तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए।

लूट की सूचना के बाद डीसीपी ईस्ट वीरेंद्र विज, डीसीपी क्राइम रणवीर देसवाल, एसीपी डीएलएफ संजीव बलारा, एसीपी क्राइम प्रीतपाल सहित पुलिस की विभिन्न टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस कंपनी के तीनों कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है, वहीं बदमाशों की धरपकड़ के लिए भी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Tags: crime newsgurugram newshindi live newshindi newslootNational newsTodays Newstodays news in hindi
Previous Post

अब कार खरीदना होगा महंगा, इस बड़ी कंपनी ने सभी मॉडलों का बढ़ाया दाम

Next Post

इस जिले में है दुनिया का सबसे पुराना घड़ा, 2000 लीटर पानी की है क्षमता

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित

21/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास: CM साय

21/03/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the Surguja Olympics
Main Slider

3 लाख 49 हजार खिलाड़ियों की स्वस्फूर्त सहभागिता खेल के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दिखाता है : मुख्यमंत्री साय

21/03/2026
Uttarakhand moves ahead on the path of development: Rajnath Singh
Main Slider

धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह

21/03/2026
CM Dhami welcomed Rajnath Singh
राजनीति

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

21/03/2026
Next Post
jug

इस जिले में है दुनिया का सबसे पुराना घड़ा, 2000 लीटर पानी की है क्षमता

यह भी पढ़ें

Hemant Soren

लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं, लेकीन मुख्यमंत्री भाषा की नीचता पर उतर आए हैं

28/10/2020
India beat Zimbabwe

भारत ने जिम्बाब्वे को दी शिकस्त, वनडे सीरीज पर 2-0 से बनाई अजेय बढ़त

20/08/2022
Shani

शनिवार को करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी

28/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version