• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दस साल के किशोर ने सात साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

Writer D by Writer D
06/11/2022
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, औरैया, क्राइम
0
Rape

Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। सहायल थाना के एक गांव बड़ी अजीब घटना सामने आई है। यहां किसी के मोबाइल में ब्लू फिल्म देखकर दस साल के किशोर के दिमाग में विकार उत्पन्न हो गया। उसने अपने ही स्कूल की सात साल की एक छात्रा के साथ खेल-खेल में दुष्कर्म (Rape) कर दिया।

यह मामला जब मासूम बच्ची ने अपने माता-पिता को बताया तो वह सब हतप्रभ रह गए। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने आरोप स्वीकार भी कर लिया। पुलिस अब उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश करेगी। पीड़ित मासूम को मेडिकल के लिए भेजा गया।

जनपद औरैया के एक गांव निवासी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ साहयल में दवा लेने गए थे। घर पर सात साल की बेटी थी जो गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती है। गांव का ही दस वर्षीय किशोर भी उसी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। उसने मेरी सात साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वह लोग जब घर आए तो बेटी ने यह वाक्या बताया। पहले वह समझ नहीं पाए लेकिन जब दोबारा बताया तो उन्हें समझ में आया कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़ित पिता की बात सुनकर पुलिस आरोपी बालक को थाने ले आई। उसने पूछताछ में बताया कि एक मोबाइल में उसने देखा था तो उसके मन में भी यही आया, इसलिए कर दिया।

थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर पीड़ित मासूम को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के लिए बाल कारागृह फतेहगढ़ भेजा गया।

चिकित्सकों का कहना यह मानसिक विकार

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राकेश कुमार सचान ने बताया कि यह मानसिक विकार है जो कि आस-पास के ऐसे माहौल या मोबाइल आदि में ऐसे सीन देखने से आ सकते हैं। हालांकि हार्मोन्स 14 साल की उम्र तक ही विकसित हो पाते हैं लेकिन कानून के तहत प्राइवेट पार्ट में किसी प्रकार की जबरदस्ती दुष्कर्म की श्रेणी में आता है।

Tags: Auraiya News
Previous Post

विभिन्न मोर्चों पर आगे बढ़ रहा कानपुर आईआईटी : मुख्य सचिव

Next Post

पांच लाख की लूट का खुलासा, चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Arrested

पांच लाख की लूट का खुलासा, चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CA Foundation and Inter results declared

Bihar Board 10वीं का रिजल्ट जारी, रोल नंबर से ऐसे करें चेंक

31/03/2024
भीषण टक्कर

जौनपुर : ट्रैक्टर व प्राइवेट बस की भीषण टक्कर, एक श्रमिक की मौत, तीन घायल

06/09/2020
Andropause

मिलेगा मां बनने का सुख, एक बार आज़माएं ये उपाय

03/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version