• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी हमला, बस से उतारकर लोगों को गोलियों से भूना

Writer D by Writer D
13/04/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
11 killed in terrorist attack in Balochistan

11 killed in terrorist attack in Balochistan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan Province) में शुक्रवार को अज्ञात आतंकवादियों (Terrorist Attack) ने नौ बस यात्रियों समेत कम से कम 11 लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पहली घटना में हथियारबंद लोगों ने नोशकी जिले में राजमार्ग पर एक बस को रोककर बंदूक की नोक पर नौ लोगों का अपहरण कर लिया था।

एक अधिकारी ने कहा कि इन नौ लोगों के शव बाद में पास के पहाड़ी इलाकों में एक पुल के पास मिले, इन्‍हें गोली मारी गई थी। बस क्वेटा से ताफ्तान जा रही थी कि इस बीच हथियारबंद लोगों ने बस को रोका और यात्रियों की पहचान करने के बाद नौ लोगों को पहाड़ी इलाके में ले गए थे। वहीं, एक अलग घटना में उसी हाईवे पर एक कार पर गोलीबारी की गई, जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती (Mir Sarfaraz Bugti) ने कहा कि नोशकी राजमार्ग पर 11 लोगों की हत्या में शामिल आतंकवादियों को माफ नहीं किया जाएगा और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। बुगती ने कहा कि हमलों में शामिल आतंकवादियों का पीछा किया जाएगा, उनका उद्देश्य बलूचिस्तान (Balochistan) की शांति को नुकसान पहुंचाना है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी (Home Minister Mohsin Naqvi) ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है।

शॉपिंग मॉल में आतंकी हमले से हड़कंप, चार की मौत

वहीं, अब तक किसी भी प्रतिबंधित संगठन ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस साल हाल के हफ्तों में प्रांत में प्रतिबंधित संगठनों और आतंकवादियों द्वारा आतंकी हमलों (Terrorist Attack) में बढ़ोतरी हुई है, जिसमें सुरक्षा बलों और प्रतिष्ठानों को भी खुलेआम निशाना बनाया गया है।

प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हाल के हफ्तों में प्रांत में माच शहर, ग्वादर बंदरगाह और तुरबत में एक नौसैनिक अड्डे पर तीन बड़े आतंकी हमले करने का दावा किया है, जिसमें सुरक्षा बलों ने लगभग 17 आतंकवादियों को मार गिराया।

डिप्टी कमिश्नर हबीबुल्लाह मुसाखेल ने डॉन न्यूज को बताया कि लगभग 10-12 बंदूकधारियों ने नोशकी के पास सुल्तान चरहाई के आसपास क्वेटा-ताफ्तान राजमार्ग एन-40को अवरुद्ध कर दिया। इसके बाद एक बस से नौ यात्रियों का अपहरण कर लिया था।

Tags: # world newsBalochistan newsinternational NewsPakistan News
Previous Post

शॉपिंग मॉल में आतंकी हमले से हड़कंप, चार की मौत

Next Post

भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को 50 करोड़ रुपये की पेशकश की, सिद्दारमैया ने लगाया आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

The wedding dress of the daughter of Khamenei's close associate caused a commotion
Main Slider

खामेनेई के करीबी की बेटी की शादी वायरल, वेडिंग ड्रेस पर मचा हंगामा

22/10/2025
Punjabi singer Teji Kahlon was shot by Rohit Godara gang.
Main Slider

कनाडा में पंजाबी सिंगर पर रोहित गैंग ने बरसाई गोलियां, दी ये खुली धमकी

22/10/2025
Gen-Z
Main Slider

नेपाल में GEN-Z का बड़ा ऐलान, आम चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की उड़ी नींद

19/10/2025
A massive fire broke out at Hazrat Shahjalal International Airport.
अंतर्राष्ट्रीय

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी भीषण आग, सभी फ्लाइटों की उड़ान की कैंसिल

18/10/2025
Kancha Sherpa
Main Slider

एवरेस्ट विजेता पहले दल के सदस्य कांचा शेरपा का निधन

18/10/2025
Next Post
CM Siddaramaiah

भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को 50 करोड़ रुपये की पेशकश की, सिद्दारमैया ने लगाया आरोप

यह भी पढ़ें

BJP leader accused of rape

कार में मां को अचेत कर बेटी से दुष्कर्म

10/02/2022
Rajma

राजमा है पौष्टिकता का खजाना, मिलता हैं सेहत को फायदा

03/07/2025
CM Himanta Biswa Sharma

11 सांसदों के साथ असम के मुख्यमंत्री ने किया श्रीरामलला का दर्शन

08/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version