Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाराष्ट्र में कोरोना के 24 घंटों में 11,111 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 6 लाख के करीब

मुंबई। देश में कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 11,111 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या रविवार रात बढ़कर 5.95 लाख के पार पहुंच गयी तथा इस दौरान 8,837 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या भी 4.17 लाख से अधिक हो गयी।

राज्य में सक्रिय मामलों में 1,900 से अधिक वृद्धि के साथ ऐसे मरीजों की संख्या 1.58 लाख के पार हो जाने से प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 5,95,865 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इस दौरान 288 और लोगों की इससे मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हजार के पार 20,037 हो गयी है। राज्य में इस अवधि में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 4,17,123 हो गयी है।

नागपुर : पूर्व पार्षद पूर्व पार्षद देवा उसरे की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज आंशिक वृद्धि के साथ बढ़कर 70 फीसदी हो गयी जो शनिवार को 69.82 प्रतिशत थी जबकि मरीजों की मृत्यु दर भी घटकर 3.36 प्रतिशत पर आ गई।

सूत्रों के मुताबिक राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1,58,395 रही जो शनिवार को 1,56,409 रही थी। सक्रिय मामलों में 1,986 मरीजों की वृद्धि दर्ज की गयी जो बड़ी चिंता की बात है। सभी मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

कोरोना का कहर जारी : योगी ​कैबिनेट के अब तक दो मंत्रियों की हुई मौत

गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले स्थान पर है।

Exit mobile version