Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना का कहर जारी : योगी ​कैबिनेट के अब तक दो मंत्रियों की हुई मौत

कोरोना का कहर जारी

कोरोना का कहर जारी

लखनऊ। यूपी में कोरोना महामारी का कहर योगी कैबिनेट पर जारी है। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की आज मौत हो गई है। वह पिछले कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। जहां पर उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी।

डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी किडनी ने भी काम करना बंद कर दिया था। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेतन चौहान की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है।

कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक अस्पताल से डिस्चार्ज कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

यूपी में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच एक महीने के भीतर योगी सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों की मौत हो चुकी है। इनसे पहले योगी सरकार में मंत्री कमला रानी वरुण की भी कोरोना से मौत हो गई थी।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और भाजपा नेता चेतन चौहान को कोरोना संक्रमित होने के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर जब उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

यूपी के केबिनट मंत्री चेतन चौहान का निधन, गुरुग्राम के मेदांता में चल रहा था इलाज

बीते शनिवार को सुबह चेतन चौहान की किडनी सहित शरीर कई अन्य अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था, जिससे उनकी हालत और बिगड़ती चली गई। रविवार की शाम कोरोना संक्रमित चेतन चौहान की मृत्यु हो गई।

Exit mobile version