• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रृंगवेरपुर धाम पर गंगा पर बनेगा 1200 मी लम्बा छह लेन पुल : मौर्य

Writer D by Writer D
12/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, प्रयागराज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी रामवनगमन मार्ग परियोजना में श्रृंगवेरपुर धाम पर गंगा नदी पर छह लेन का 1200 मीटर लम्बे पुल का निर्माण किया जायेगा।

सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को प्रयागराज में अयोध्या से चित्रकूट के बीच बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (रामवनगमन मार्ग) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी सम्बंधित जिलो से आये हुए अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा कि यह सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। भूमि अधिग्रहण में आने वाली अड़चनों को का समाधान सम्बंधित जिलाधिकारी मिल कर कर लें। भूमि अधिग्रहण के कार्यों में वन विभाग की अनापत्ति प्राप्त कर कार्य को आगे बढ़ाया जाये। सभी सम्बंधित विभाग मिलकर कार्य करें।

श्री मौर्य ने पत्रकारों से कहा कि राम वन गमन मार्ग अयोध्या से चित्रकूट तक ऐसे स्थल जहां पर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम द्वारा वनवास के दौरान विश्राम किया गया हो अथवा जिन स्थलों का महत्व राम वन गमन की दृष्टि से हो, उनको उक्त दोनों राष्ट्रीय राजमार्गाे से जोड़ने की कार्ययोजना है, जिसमें से 44 स्थलों का चयन कर लिया गया है।

उन्होने कहा कि मोहनगंज से जेठवारा-श्रृंगवेरपुर-मूरतगंज-महेवाघाट- राजापुर से चित्रकूट तक की लम्बाई 132.00 किमी को राजमार्ग संख्या-731ए के विकास एवं निर्माण के लिये चार पैकजों में बांटा गया है, जिसमें प्रथम पैकेज में मोहनगंज से औतारपुर की लम्बाई 35 किमी है। दूसरे पैकेज में औतारपुर से मूरतगंज की लम्बाई 29.682 किमी जिसमें श्रृंगवेरपुर धाम पर गंगा नदी पर 6 लेन 1200 मी लम्बा पुल का प्रस्ताव पारित है।

पैकेज तृतीय में मूरतगंज से महेवाघाट की कुल लम्बाई 48.068 है, इसे चार लेन चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है। साथ ही इसमें मंझनपुर बाईपास एवं राजापुर बाईपास सम्मिलित है। पैकेज चतुर्थ में राजापुर से रायपुरा कुल लम्बाई 19.25 किमी है। इस प्रकार मोहनगंज से प्रारम्भ होकर चित्रकूट के निकट रायपुरा तक चारों पैकेजेज की कुल लम्बाई 132 किमी है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 3300 करोड़ होगी। इस मार्ग के निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से आने वाले तीन वर्षों में पूर्ण किया जायेगा।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि यह कार्य समयबद्ध तरीक से पूरा कराया जायेगा, इससे अयोध्या से चित्रकूट तक आने जाने में श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। साथ ही रास्ते में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों व भगवान श्रीराम से जुड़ी हुए धार्मिक स्थलों को इस राजमार्ग के साथ जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही देश-विदेश से आने वाले राम भक्तों को अयोध्या से लेकर चित्रकूट के रास्ते में वनवास के दौरान भगवान राम द्वारा गये हुए स्थलों को देखने का सौभाग्य आसानी से प्राप्त होगा। यह राम वन गमन मार्ग बन जाने के उपरांत और तीव्र गति से विकास के कार्य होंगे, पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार के भी अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि विकास का रास्ता सड़कों से होकर ही जाता है। राम वन गमन मार्ग के तैयार हो जाने के बाद अयोध्या, प्रयागराज एवं चित्रकूट का भी विकास होगा।

Tags: Keshav mauryaPrayagraj Newsup news
Previous Post

ओलंपिक खिलाड़ियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, गोल्डन बॉय को मिलेंगे 2 करोड़

Next Post

मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्यों में लायें तेजी : खन्ना

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post

मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्यों में लायें तेजी : खन्ना

यह भी पढ़ें

BJP जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, मदन कौशिक देंगे 2022 की जीत का मंत्र

22/07/2021
Parashurama Jayanti

मंत्रिगणों ने भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर दी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई

13/05/2021
Shot

पीएसी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

26/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version