• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

12460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करे सरकार, प्रियंका ने लिखा योगी को पत्र

Desk by Desk
19/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ, शिक्षा
0
12460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 12460 Teacher Recruitment Process

12460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीते शुक्रवार को 12460 शिक्षक भर्ती शून्य जनपद के अभ्यर्थियों संग संवाद किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने बताया कि अच्छे अंकों से परीक्षा पास की किंतु भर्ती प्रक्रिया नहीं पूरी की गई।

इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बेराजगारी और भर्ती प्रक्रियाओं में लचर व्यवस्था के चलते यूपी के लाखों युवा अन्याय के शिकार हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार इनका हक है। सरकार को इन युवाओं को उनका हक देना पड़ेगा।

इसकी को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को शिक्षक भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि 12460 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी हताश और बेरोजगार हैं। उन्हें कोर्ट कचहरी का चक्कर न लगवाकर 24 शून्य जनपद के अभ्यर्थियों की जल्द नियुक्ति की जाए।

24 जिले शून्य घाेषित होने का उठाया मुद्दा

पत्र में प्रियंका गांधी ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवा कुछ समय से पूरे प्रदेश में आंदोलनरत हैं। कुछ दिनों पहले ही मैंने 12,460 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बातचीत की। इस भर्ती में 24 जिले शून्य जनपद घोषित थे, यानि इन जिलों में कोई जगह खाली नहीं थी। मगर अन्य जिलों की वैकेंसीज के लिए इन बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। काउंसिलिंग में हिस्सा लिया इनको विद्यालय आवंटित हुए, नियुक्ति पत्र भी छपे ,लेकिन मिले नहीं। अब तीन साल बीत जाने के बाद भी इन प्रतिभावान युवाओं की नियुक्ति नहीं हो पाई है।

‘तुझसे है राब्ता’ स्टार्स सेहबान अजीम और रीम शेख ने डेटिंग की खबर पर दी अपनी प्रतिक्रिया

प्रियंका ने लिखा है कि ये युवा मजबूरी में कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे हैं। इनमें से कई ऐसे हैं, जिनके जीवन संघर्ष से भरे हैं। इनकी दर्दनाक कहानी सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि सरकार ने इनके प्रति एक आक्रामक और निर्मम स्वभाव क्यों बनाया है, जबकि यही उत्तर प्रदेश का भविष्य बनाने वाली पीढ़ी है। सरकार इनके प्रति जवाबदेह है।

 

प्रियंका ने आगे लिखा है कि ये कोरोना महामारी इनके ऊपर कहर बरपा रही है। एक तो नौकरी नहीं मिल रही है, ऊपर से महामारी में उनके सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हुआ है। कई अभ्यर्थी भयानक अवसाद में हैं। मैं आपसे आग्रह करती हूं कि मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए और युवाओं के रोजगार के हक का सम्मान करते हुए कृपया 24 शून्य जनपद के अभ्यर्थियों की तत्काल नियुक्ति कराने का कष्ट करें।

Tags: 12460 Teacher Recruitment Process12460 teacher recruitment process to be completed soon12460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया12460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करे सरकारPriyanka writes letter to Yogiप्रियंका ने लिखा योगी को पत्र
Previous Post

लॉकडाउन के काम पर लौटे रणवीर सिंह ने शुरू की ‘जयेशभाई जोरदार’ की डबिंग

Next Post

शो बिग बॉस का हिस्सा बनेंगे या नहीं इस पर अली गोनी ने बताई सच्चाई

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
aly goni

शो बिग बॉस का हिस्सा बनेंगे या नहीं इस पर अली गोनी ने बताई सच्चाई

यह भी पढ़ें

Virat Kohli

18 साल बाद चैम्पियन बनने के बाद कोहली का इमोशनल पोस्ट, इनको डेडीकेट की IPL ट्रॉफी

04/06/2025
CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने पुलिस परिवार के बच्चों के लिए स्कूल बस का किया शुभारंभ

03/07/2024
CM Dhami

उत्तराखंड में शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए धन की कमी नहीं: सीएम धामी

16/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version