Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

IPL में खेलने होंगे 14-14 मैच, 26 मार्च से 29 मई तक चलेगा खेल

ipl

ipl

मुंबई| IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी और टूर्नामेंट का फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। शुक्रवार को हुई IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इसका फैसला लिया गया। लीग स्टेज के सभी 70 मुकाबले महाराष्ट्र में खेले जाएंगे। 55 मैच मुंबई और 15 पुणे में होंगे।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20, जबकि ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे। बचे हुए 15 मुकाबले पुणे के MCA इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे। प्लेऑफ के मैच कहां होंगे। इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। सभी 10 टीमें वानखेड़े और डीवाई पाटिल में 4-4 मुकाबले खेलेंगी। इसके अलावा उन्हें पुणे और ब्रेबोर्न में 3-3 मैच खेलने होंगे।

https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1497106967545872386?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1497106967545872386%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=about%3Asrcdoc

2011 के बाद आईपीएल इतिहास में दूसरी बार सभी 10 टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप A में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को रखा गया है। वहीं, ग्रुप B में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स को जगह मिली है।

हर टीम को अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलने का मौका मिलेगा। दूसरे ग्रुप की किसी एक टीम के खिलाफ दो मैच खेलने होंगे। इसके बाद दूसरे ग्रुप की बाकी बची 4 टीमों के खिलाफ 1-1 मैच खेलने होंगे।

IPL Auction 2022: पंजाब किंग्स के हुए शिखर धवन

सभी 10 टीमें लीग स्टेज में 14-14 मैच खेलेंगी। 14 मैचों में से 7 वह अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी, वहीं 7 दूसरे मैदान पर खेले जाएंगे। हर टीम 5 टीमों के खिलाफ दो-दो बार खेलेगी वहीं बची हुई 4 टीमों के साथ केवल एक ही मुकाबला होगा। लीग राउंड के बाद चार प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे जिसका वेन्यू और तारीख तय नहीं किया गया है।

सबसे ज्यादा बार IPL खिताब जीतने और फाइनल में पहुंचने के आधार पर टीमों की सीडिंग तय हुई है। इस आधार पर मुंबई को टॉप सीडिंग मिली और CSK को दूसरी सीडिंग दी गई है। KKR तीसरे और सनराइजर्स चौथे स्थान पर आई है। इसी तरह बाकी टीमों की सीडिंग तय हुई है।

IPL 2022: खिलाड़ियों की नीलामी में शामिल होंगे 590 क्रिकेटर

1, 3,5 और 7 नंबर की सीडिंग वाली टीम ग्रुप A में है। इसी तरह 2, 4, 6 और 8 नंबर की सीडिंग वाली टीम ग्रुप B में है। लखनऊ और गुजरात नई टीमें हैं। लखनऊ को ग्रुप ए में और गुजरात को ग्रुप बी में रखा गया है।

एक ग्रुप में शामिल हर टीम आपस में दो-दो मैच खेलेगी। वहीं, हर टीम दूसरे ग्रुप में समान पॉजिशन पर मौजूद टीम के साथ दो मैच खेलेगी। इसे ऐसे समझिए। KKR अपने ग्रुप की सभी टीमों यानी मुंबई, राजस्थान, दिल्ली और लखनऊ के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी। KKR सीडिंग के आधार पर ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर है। वहीं, हैदराबाद सीडिंग के आधार पर ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर है। तो केकेआर और हैदराबाद की टीम के बीच भी दो मैच होंगे।

IPL: RPSG को लखनऊ और CVC कैपिटल को मिली अहमदाबाद की टीम

एक ग्रुप की टीम दूसरे ग्रुप में अपने समान पॉजीशन वाली टीम को छोड़कर बाकी सभी टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी। इसे भी KKR के उदाहरण से ही समझते हैं। KKR की टीम ग्रुप में हैदराबाद को छोड़कर बाकी सभी टीमों के खिलाफ 1-1 मैच ही खेलेगी।2011 के बाद आईपीएल इतिहास में दूसरी बार सभी 10 टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप A में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को रखा गया है। वहीं, ग्रुप B में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स को जगह मिली है।

Exit mobile version