• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलला के दर्शन करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पलटी, 15 से अधिक घायल

Writer D by Writer D
23/02/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
Road Accident

15 devotees injured in road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार सुबह सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। रामलला (Ramlalla) के दर्शन करने अयोध्या जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में 15 से अधिक कार्यकर्ता घायल बताए गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

जानकारी के मुताबिक बदायूं जिले के दातागंज से भाजपा कार्यकर्ताओं की बस शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अयोध्या के लिए रवाना हुई थी। बताया गया कि बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। शाहजहांपुर जिले के थाना जैतीपुर के गांव मानपुर नगरीय-नवादा मोड़ के बीच चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।

घायलों को अस्पताल भिजवाया

हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस जांच में जुट गई है। हादसे से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

सड़क पर हर तरह बिछ गईं लाशें, ट्रक-टेंपो की भिड़ंत में 12 लोगों की मौत

बताया गया है कि कुंवरगांव के वनगढ़ गांव निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष हरवंश शाक्य के नेतृत्व में यह बस अयोध्या जा रही थी। निजी बस में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सवार थे। दातागंज में भाजपा जनप्रतिनिधियों ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

बता दें कि बदायूं से शुक्रवार को 101 बसों और 51 कोरों से 5100 भाजपाई और श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए हैं। वहां से 24 फरवरी को इनकी वापसी होगी। श्रद्धालुओं के काफिले की एक बस शाहजहांपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

Tags: accident newsBus accidentramlalla darshanroad accidentshahjhanpur newsup news
Previous Post

बाहुबली हरिशंकर तिवारी के बेटे पर ED का एक्शन, 1129 करोड़ के लोन डिफॉल्ट का मामला

Next Post

रामनगरिया मेले में लगी भीषण आग में सात झुलसे, एक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Bundelkhand
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड की 90 हजार ग्रामीण महिलाओं ने किया दो हजार करोड़ से अधिक का कारोबार

30/03/2026
Kanya Sumangala Yojana
उत्तर प्रदेश

कन्या सुमंगला योजना से बदली तस्वीर: अमेठी की 23 बेटियों को मिली नई उड़ान

30/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को बनाएगी “धुरंधर”

30/03/2026
CM Yogi
Main Slider

समाजवाद के नाम पर ‘परिवारवादी’ खा जाते थे गरीबों का हकः मुख्यमंत्री

30/03/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी पीसीएस-2024 परिणाम घोषित: 932 अभ्यर्थी सफल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

30/03/2026
Next Post
Ramnagariya Fair

रामनगरिया मेले में लगी भीषण आग में सात झुलसे, एक की मौत

यह भी पढ़ें

kanwariyas

खड़ी लॉरी से टकराई कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

12/06/2023
Fit Uttarakhand Campaign

उत्तराखंड में ‘फिट उत्तराखंड अभियान’ का आगाज

12/03/2025
corona

यूपी में बढ़ा कोरोना का संक्रमण, आठवीं तक के स्कूल चार अप्रैल तक बंद

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version