Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पटना-कोटा एक्सप्रेस में अचानक बिगड़ी यात्रियों की तबीयत, दो की मौत से मचा हड़कंप

Patna-Kota Express

आगरा। आगरा में कोटा-पटना एक्सप्रेस (Patna-Kota Express) में यात्रा कर रहे 10 यात्रियों की अचानक तबियत खराब हो गयी। बताया जा रहा है कि यात्रियों को उल्टी और दस्त शुरू हो गयी। इसके बाद यात्रियों को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो यात्रियों के मौत की खबर है। वहीं, आठ यात्रियों का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि, बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) के दर्शन करने के बाद 90 श्रद्वालुओं का दल मथुरा में दर्शन करने जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सभी लोग एक कोच में सवार थे और सभी यात्री रायपुर के रहने वाले हैं। इस दौरान ट्रेन (Patna-Kota Express) यात्रियों की एक के बाद तबियत खराब होने लगी। बताया जा रहा है कि, 10 यात्रियों को उल्टी व दस्त शुरू हो गया।

इस पर उनके पास जो दवाइयां थी उन्हें दी गई, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मदद के लिए रेलवे के नंबर पर कॉल किया। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उन्हें गाड़ी से उतार लिया गया और उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दो यात्रियों की मौत हो गयी, ज​बकि अन्य की हालत गंभीर है।

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, लश्कर का टॉप कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर

आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी मिलने पर यात्रियों को उतारा गया। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता दो यात्रियों की मौत हो गई। बाकी अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जहरखुरानी का मामला नहीं है। डिहाइड्रेशन के चलते यात्रियों की तबीयत बिगड़ी है।

Exit mobile version