मेष- आज आपका दिन अच्छा बीतेगा, किसी काम में जीवनसाथी का साथ मिल सकता है। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। आज कई दिनों से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
वृष- आज आपका दिन शानदार बीतेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन करियर में नया बदलाव लाएगा।
मिथुन- आज आपका दिन कल के दिन से बेहतर गुजरेगा। नौकरी में उन्नति होने के चांस बन रहे हैं। किसी खास व्यक्ति की राय आपके काम के लिए अच्छी होगी। कोई दोस्त घर मिलने आ सकता है। पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।
कर्क- आज आपका दिन सामन्य रहेगा। प्रेम-संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप चीजों को बखूबी संभाल लेंगे। किसी कार्य में भाई-बहन आपकी मदद कर सकते हैं। दोस्त के साथ संबंध बेहतर रहेंगे।
सिंह- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। बातचीत में सावधानी बरतें, जीवनसाथी से बहस हो सकती है। आज किसी को भी अपनी सलाह देने से बचें। आपकी दी हुई सलाह आप पर भारी पड़ सकती है।
कन्या- आज भाग्य आपके साथ है। आज काम आपके मन मुताबिक होंगे। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा।
तुला- आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में मामूली गलतियों को नजरअंदाज करने से आपको बचना चाहिए। आज आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण रहेगा।
वृश्चिक- आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को फायदा हो सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम सफल होंगे।
धनु- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। किसी से संपर्क करने के लिए आज का दिन अच्छा है। रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आएगा।
मकर- आज लेन-देन के मामले से बचें। किसी काम में मन लगाने में परेशानी हो सकती है। आज सहयोगियों से मदद में कमी आ सकती है। करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है।
कुंभ- आज आपका दिन बेहतरीन गुजरेगा। करियर में तरक्की के योग बने हुए हैं। ऑफिस में माहौल अनुकूल बना रहेगा। आज किसी करीबी मित्र से मुलाकात के योग बन रहे हैं। पहले से लिए गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे।
मीन- आज नए कामों को करने का मौका मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सफलता मिल सकती है। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।