• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भव्य देव दीपावली के लिए काशी तैयार, 20 लाख दीपों से जगमगाएंगे घाट

Writer D by Writer D
10/11/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
Dev Deepawali

Dev Deepawali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। इस साल काशी में देव दीपावली (Dev Deepawali) का आयोजन बेहद खास होने जा रहा है। करीब 20 लाख दीपों से काशी के सभी घाट और रामनगर के रेती क्षेत्र को जगमगाया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक, 12 लाख दीये प्रशासन द्वारा, सात लाख दीये विभिन्न समितियों के जरिए और एक लाख दीये काशी के स्थानीय लोगों द्वारा जलाए जाएंगे। इस दौरान लगभग दस लाख पर्यटकों के काशी आने की उम्मीद है। देव दीपावली पर इस बार लेजर शो के जरिए शिव महिमा का वर्णन भी दिखाया जाएगा।

वाराणसी के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि इस बार देव दीपावली (Dev Deepawali) के आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लाखों दीपों के साथ-साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार और चेत सिंह घाट पर लेजर शो का आयोजन होगा। साथ ही, गंगा के उस पार रामनगर के रेती क्षेत्र में आतिशबाजी का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। काशीवासियों और पर्यटकों को इस आयोजन का पूरे साल इंतजार रहता है।

15 नवंबर को होने वाली देव दीपावली (Dev Deepawali) से पहले, 12 से 14 नवंबर तक अस्सी घाट पर गंगा महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इस अवसर पर पर्यटन विभाग “एक दीया काशी के नाम” अभियान चलाने जा रहा है, जिसके तहत लोग अपने पूर्वजों के नाम से दीप दान कर सकते हैं, जिसे गंगा किनारे घाटों पर जलाया जाएगा।

पर्यटन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे शहीदों और पूर्वजों की याद में गंगा घाट, कुंड और तालाबों पर एक दीप जलाएं। पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार रावत ने कहा कि इस अभियान के तहत कोई भी व्यक्ति दशाश्वमेध घाट स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय पर दीप दान कर सकता है, जिसे देव दीपावली के दिन घाटों पर प्रज्ज्वलित किया जाएगा।

इस वर्ष काशी में देव दीपावली (Dev Deepawali) का आयोजन न केवल भव्य होगा, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लेजर शो और आतिशबाजी के साथ यह एक अविस्मरणीय अनुभव भी बनेगा।

Tags: dev deepawaliDev Deepawali 2024varanasi news
Previous Post

किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, 1 जवान शहीद

Next Post

10 दिसंबर तक बनकर तैयार होगा फाफामऊ में गंगा पर अस्थाई स्टील ब्रिज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

फल-सब्जियों में जहर पर सख्ती, कीटनाशक अवशेषों की होगी जांच

29/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेस-वे से यूपी को मिला नया ‘टूरिज्म बूस्ट’, महाभारत और जैन सर्किट के साथ संभल में पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा

29/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां ही नहीं, दौड़ेंगे सपने और अवसर

29/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

‘सेवा सेतु’ से सुशासन और पारदर्शिता को मिलेगी नई मजबूती: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

29/04/2026
CM Dhami honored meritorious students
Main Slider

धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले- मेहनत से बदलती है तकदीर

29/04/2026
Next Post
Maha Kumbh 2025

10 दिसंबर तक बनकर तैयार होगा फाफामऊ में गंगा पर अस्थाई स्टील ब्रिज

यह भी पढ़ें

सेबी ने एनडीटीवी से अवैध तरीके से कमाए गए 16.97 करोड़ रुपये लौटाने के निर्देश

28/11/2020
Anil Rajbhar

अनिल राजभर ने ​लिया वाराणसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव को गोद

11/06/2021
chaudah kosi parikrama

23 नवंबर से चौदह कोसी परिक्रमा शुरू, बाहरी श्रद्धालुओं पर लगाई रोक

22/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version