• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

10 दिसंबर तक बनकर तैयार होगा फाफामऊ में गंगा पर अस्थाई स्टील ब्रिज

Writer D by Writer D
10/11/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। प्रयागराज में महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) के लिए तैयारी पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। खास तौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों को दिसंबर माह तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में एनएचएआई ने भी प्रयागराज के फाफामऊ में गंगा नदी पर बन रहे स्टील ब्रिज के निर्माण को 10 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 450 मीटर लंबे इस ब्रिज के निर्माण में दिन रात तेज गति से कार्य गतिमान है।

72 मीटर से ज्यादा बनकर हुआ तैयार

एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार स्टील ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 450 मीटर लंबे इस ब्रिज के 72 मीटर से ज्यादा का कार्य पूरा भी हो चुका है। निर्माण कार्य से संबंधित लगभग पूरी सामग्री साइट पर पहुंच चुकी है। इस अस्थाई ब्रिज के निर्माण कार्य को 10 दिसंबर, 2024 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अस्थाई स्टील ब्रिज की एप्रोच रोड (4 किमी) का कार्य नवंबर 2024 में पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न फिनिशिंग कार्यों को भी 15 दिसंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।

6 लेन ब्रिज बनाने का कार्य भी प्रगति पर

मालूम हो कि प्रयागराज के फाफामऊ में नया छः-लेन पुल बनाने का कार्य प्रगति पर है। लेकिन महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) से पहले इस पुल का निर्माण पूरा करना संभव नहीं है। ऐसे में सरकार ने महाकुंभ (Maha Kumbh) के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थाई स्टील पुल बनाने का निर्णय लिया था।

महाकुंभ में प्लास्टिक बैन, लगेंगे दोने,पत्तल और कुल्हड़ के स्टॉल

कैबिनेट सचिव ने 7 अगस्त 2024 को निर्देश दिया था कि अस्थाई स्टील पुल महाकुंभ से पहले बनकर तैयार हो। चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ (COS) ने इस पर मंजूरी दी और कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Tags: maha kumbhPrayagraj News
Previous Post

भव्य देव दीपावली के लिए काशी तैयार, 20 लाख दीपों से जगमगाएंगे घाट

Next Post

खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला कनाडा में अरेस्ट, भारत की मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

10/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Next Post
Arsh Dalla

खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला कनाडा में अरेस्ट, भारत की मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है शामिल

यह भी पढ़ें

pm modi

भारत की विकास यात्रा में नारी शक्ति को अग्रिम मोर्चे पर रखने के लिए असंख्य प्रयास किए : पीएम मोदी

08/03/2022
अखिलेश यादव akhilesh yadav

डबल इंजन की सरकार है भाजपा मगर स्टार्ट नहीं हो पाई : अखिलेश

17/12/2020
CM Dhami

शहीद नेगी को चिरस्थायी बनाए जाने के किए जाएंगे प्रयास: सीएम धामी

11/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version