• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला कनाडा में अरेस्ट, भारत की मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है शामिल

Writer D by Writer D
10/11/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Arsh Dalla

Arsh Dalla

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोरेंटों। भारत और कनाडा के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। इस बीच खबर है कि खालिस्तानी आतंकी और हरदीप सिंह निज्जर के साथी अर्श डल्ला (Arsh Dalla) को कनाडा में हिरासत में ले लिया गया है। ये भारत की मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल है। डल्ला का नाम पिछले महीने 27-28 अक्टूबर को कनाडा में हुए शूटआउट में सामने आया था। माना जा रहा है कि इसी मामले को लेकर डल्ला को हिरासत में लिया गया है। हालांकि कनाडा सरकार और पुलिस की ओर से अभी तक उसकी गिरफ्तारी या हिरासत में होने की पुष्टि नहीं की गई है।

डल्ला (Arsh Dalla) को हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। फिलहाल सारा फोकस इस बात की पुष्टि करने में है कि क्या डल्ला हिरासत में लिया गया है, या नहीं। दरअसल भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का भी ये मानना है कि27-28 अक्टूबर को कनाडा में हुए शूटआउट में डल्ला शामिल था। भारत कई दिनों से इसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटा था।

भारत की सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक अर्श डल्ला (Arsh Dalla) अपनी पत्नी के साथ कनाडा में रह रहा है। वो खालिस्तानी आतंकी रहे हरदीप सिंह निज्जर का खास माना जाता था। कनाडा की एजेंसियों के मुताबिक हाल्टन रीजनल पुलिस सर्विस (एचआरपीएस) बीते सोमवार को मिल्टन में हुई गोलीबारी की जांच कर रही थी। इसी में डल्ला का नाम सामने आया है। इस मामले में गुएल्फ पुलिस ने एचआरपीएस से शिकायत की थी। इस गोलीबारी में एक व्यक्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि दूसरा बच गया था।

एचआरपीएस मेजर क्राइम ब्यूरो अब मामले की जांच कर रहा है और दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हॉल्टन हिल्स के 25 साल के लड़के और सरे बीसी के 28 साल के लड़के पर गलत इरादे से गोली चलाने का आरोप है। जमानत पर सुनवाई लंबित रहने तक दोनों आरोपियों को हिरासत में रखा गया है। इस घटना में घायल लोगों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है और न ही उनकी पहचान उजागर की गई है।

अर्श डाल्ला (Arsh Dalla) पंजाब के मोगा का रहने वाला है

इस वजह से यह शक और भी गहरा रहा है की क्या अर्श डल्ला (Arsh Dalla) को लेकर कनाडा की पुलिस सच नहीं बताना चाह रही है। हालांकि भारत की सुरक्षा एजेंसियों के पास ऐसे कई इनपुट्स और पुख्ता जानकारी है की अर्श डल्ला लंबे वक्त से कनाडा में रह रहा है। गृह मंत्रालय ने उसे जनवरी 2023 में आतंकवादी की लिस्ट में डाला था। अर्श डल्ला पंजाब के मोगा का रहने वाला है।

Tags: Arsh Dallainternational News
Previous Post

10 दिसंबर तक बनकर तैयार होगा फाफामऊ में गंगा पर अस्थाई स्टील ब्रिज

Next Post

महाकुंभ के पूर्व एक और महाकुंभ के साक्षी बने कालिंदी के तट

Writer D

Writer D

Related Posts

Floods in the Modi Khola River in Nepal
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में मोदीखोला नदी में आई बाढ़, अन्नपूर्णा मंदिर का आधा हिस्सा और दो पुल बहे

14/08/2026
Karoline Leavitt
Main Slider

कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, पद से देंगी इस्तीफा

13/08/2026
Petrol pumps may shut down from August 15.
Main Slider

15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, सरकार को 72 घंटे की मोहलत

12/08/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह डोली इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता दर्ज

12/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Next Post
Prakash Maha Kumbh

महाकुंभ के पूर्व एक और महाकुंभ के साक्षी बने कालिंदी के तट

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

09/11/2022
akhilesh yadav

अखिलेश ने BJP पर कसा तंज, बोले- लखनऊ से आया फीता और नई दिल्ली से आई कैंची

16/11/2021
LPG gas cylinder

महीने के पहले दिन आम आदमी को बड़ी राहत, इतने रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

01/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version