• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ में प्लास्टिक बैन, लगेंगे दोने,पत्तल और कुल्हड़ के स्टॉल

Writer D by Writer D
10/11/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को योगी सरकार स्वच्छ और ग्रीन महाकुंभ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh)  को पूरी तरह प्लास्टिक फ्री (Plastic Free) बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम योगी की आकांक्षा के मुताबिक महाकुंभ के दौरान पूरे प्रयागराज को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है।

महाकुंभ (Maha Kumbh)  में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को पूरी तरह बैन करने के साथ ही प्राकृतिक उत्पाद दोना, पत्तल, कुल्हड़ और जूट व कपड़े के थैलों के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए मेला क्षेत्र में ही जूट व कपड़े के थैले, दोने,पत्तल और कुल्हड़ के स्टॉल खोले जाएंगे। इसके लिए निविदा भी जारी की गई है।

पूरे मेला क्षेत्र में होगी सप्लाई

प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर महाकुंभ (Maha Kumbh) के दौरान प्लास्टिक के सामनों के विकल्प के तौर पर प्राकृतिक उत्पादों का प्रयोग करने के स्टॉल लगाने की योजना है। इसके लिए महाकुंभ में दोने, पत्तल, कुल्हड़ व कपड़े या जूट के थैलों के स्टॉल लगाने की निविदा जारी की गई है। इन स्टॉल से महाकुंभ के दौरान प्राकृतिक उत्पादों की सप्लाई पूरे मेला क्षेत्र में की जाएगी। साथ ही महाकुंभ के दौरान दुकानदारों को भी प्राकृतिक उत्पादों का ही प्रयोग करने का निर्देश जारी किया गया है। महाकुंभ के दौरान किसी भी तरह की सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के उत्पादों के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

प्लास्टिक फ्री महाकुंभ (Maha Kumbh) बनाने का अभियान शुरू

प्लास्टिक फ्री महाकुंभ अभियान (Plastic Free Maha Kumbh Campaign) में तेजीनलने के लिए प्रयागराज के मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शहर को विभिन्न जोन में बांटते हुए हर जोन के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है, जो अपने जोन को स्वच्छ और प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए कार्ययोजना के तहत काम करेंगें। उनके कार्यों की प्रगति की समीक्षा साप्ताहिक तौर पर की जाएगी। साथ ही उन्होंने शहर में सभी पॉलीथीन बैग के थोक विक्रेताओं को शहर में पॉलीथीन की सप्लाई रोकने के भी निर्देश जारी किये हैं। इसके अलावा, प्रयागराज को प्लास्टिक मुक्त बनाने का जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

बिजली चोरी के खिलाफ सघन अभियान चलाए, चोरों के खिलाफ करें सख़्त कार्रवाई: एके शर्मा

पूरे शहर में स्वच्छ महाकुंभ, स्वच्छ प्रयागराज के तहत नो प्लास्टिक यूज व पॉलिथीन का प्रयोग न करें के पोस्टर, होर्डिंग लगाए जाएंगे। शहर में जगह-जगह नुक्कड़ नाटकों का भी मंचन किया जाएगा।

मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी के साथ संगम तट पर “से नो प्लास्टिक“ का प्लेज लेते हुए शहरवासियों से भी प्लेज लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।

Tags: maha kumbhPrayagraj News
Previous Post

सीवर व सेप्टिक टैंक सफाई में सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करें: पुरुषोत्तम

Next Post

हाई कोर्ट का अहम फैसला, कहा- लंबे समय तक संबंध बनाने से इनकार करना हो सकता है तलाक का आधार

Writer D

Writer D

Related Posts

THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
CM Yogi honored the families of the brave martyrs.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश का युवा परिश्रमी और देश के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति से भरपूर : सीएम योगी

15/08/2026
Next Post
Divorce

हाई कोर्ट का अहम फैसला, कहा- लंबे समय तक संबंध बनाने से इनकार करना हो सकता है तलाक का आधार

यह भी पढ़ें

After the defeat of the Indian cricket team, coach Ravi Shastri gave a big statement

भारतीय क्रिकेट टीम की हार के बाद कोच रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

24/06/2021
chanakya niti

इस चीज का मनुष्य को हमेशा करना चाहिए खुलकर विरोध

11/11/2023
Teacher Dinesh Mishra

ज्ञान की अलख जलाने की ‘जिद’, शिक्षक ने पूरे गांव को बना दिया पाठशाला

05/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version