• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेल हम सबको स्वास्थ्य एवं सकारात्मक भाव से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है : योगी

Writer D by Writer D
04/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि खेल हम सबको स्वास्थ्य एवं सकारात्मक भाव से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है। इसे ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘खेलो इण्डिया’ कार्यक्रम प्रारम्भ कराया। विगत कुछ वर्षों में ‘खेलो इण्डिया’ के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि वन में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए खेलों का अपना महत्व है। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक ऊर्जा से युवाओं को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलती है। खिलाड़ी जब खेलता है, तो उसका भरपूर प्रोत्साहन किया जाना चाहिए, क्योंकि वह स्वयं के लिए नहीं, बल्कि देश व स्वस्थ समाज के लिए खेलता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के खेल आयोजन से राज्य में खेल का माहौल बनेगा, जिससे अच्छे खिलाड़ी निकल कर आयेंगे जो प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश को भी गौरवान्वित करेंगे।

मुख्यमंत्री  आज जनपद गोरखपुर में प्रदेश के खेल विभाग द्वारा ब्रह्मलीन परमपूज्य महंत अवेद्यनाथ  महाराज अखिल भारतीय प्राइज मनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। यह इस प्रतियोगिता का तृतीय संस्करण था। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हरियाणा की टीम को गोल्ड मेडल, 02 लाख रुपए का चेक, ट्राॅफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली उ0प्र0 की टीम को सिल्वर मेडल, 01 लाख रुपए का चेक तथा ट्राॅफी प्रदान की। उन्होंने सेमीफाइनल में हारकर तृतीय स्थान पर रहने वाली दोनों टीमों को भी 50-50 हजार रुपए का चेक तथा ट्राॅफी प्रदान कर पुरस्कृत किया।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद टोक्यो में आयोजित ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के अब तक के सबसे बड़े दल ने प्रतिभाग किया। साथ ही, अब तक आयोजित ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों में देश के लिए सर्वाधिक संख्या में मेडल तकर भारत लाए। उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी ओलम्पिक प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकता। इसके लिए पहले निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रदर्शन कर क्वालीफाई करना पड़ता है। इसके उपरान्त, ओलम्पिक में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलता है। ओलम्पिक प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी दुनिया में नायक बनकर उभरते हैं।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री  की प्रेरणा से प्रदेश सरकार ने ओलम्पिक तथा पैरालम्पिक खेलों में मेडल विजेता खिलाड़ियों तथा प्रदेश के प्रतिभागी खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। प्रदेश की राजधानी में 19 अगस्त, 2021 को आयोजित सम्मान समारोह में राज्य सरकार ने कुल 72 खिलाड़ियों को 42 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि राज्य सरकार ने ओलम्पिक खेलों की एकल वर्ग प्रतियोगिता में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 06 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 04 करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 02 करोड़ रुपए प्रदान करने की व्यवस्था की है। इसी प्रकार, ओलम्पिक खेलों की टीम प्रतियोगिता में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 03 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 02 करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 01 करोड़ रुपए प्रदान करने की व्यवस्था की है। इसके साथ ही, कॉमनवेल्थ एशियाई खेलों में एकल वर्ग प्रतियोगिता में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 50 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 30 लाख रुपए, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 15 लाख रुपए तथा टीम प्रतियोगिता में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 30 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 15 लाख रुपए, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 10 लाख रुपए प्रदान करने की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार एफ्रो एशियन/विश्वकप की एकल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 15 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 10 लाख रुपए, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 08 लाख रुपए तथा टीम प्रतियोगिताओं में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 10 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 08 लाख रुपए, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 06 लाख रुपए प्रदान कर प्रोत्साहित कर रही है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि ओलम्पिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को राज्य सरकार 10-10 लाख रुपए, कॉमनवेल्थ एवं एशियाई खेलों में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को 05-05 लाख रुपए की धनराशि प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा टोक्यो ओलम्पिक व पैरालम्पिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को पहली बार 25-25 लाख रुपए की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर सांसद  रविकिशन शुक्ल, गोरखपुर के महापौर  सीताराम जायसवाल, विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल,  विपिन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogigorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

प्रत्येक स्तर पर सरकार खड़ी है गरीबों के साथ : केशव मौर्य

Next Post

CM धामी एवं राज्यपाल ने नौ सेना प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

लखनऊ से शुरू ‘भारत टैक्सी’ को सभी 75 जिलों तक ले जाएगी योगी सरकार

16/09/2026
sugar mills
उत्तर प्रदेश

गन्ना किसानों को 102 चीनी मिलों ने किया शत-प्रतिशत भुगतान

16/09/2026
UP enters the global semiconductor platform
उत्तर प्रदेश

सेमीकंडक्टर के ग्लोबल मंच पर यूपी की दस्तक, 17 से 19 सितंबर तक सेमीकॉन इंडिया 2026 का दिल्ली में आयोजन

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में हिट एंड रन का वीडियो वायरल, बोनट पर लटकी दिखी युवती

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के योजनाबद्ध प्रयास से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर

16/09/2026
Next Post

CM धामी एवं राज्यपाल ने नौ सेना प्रदर्शनी का किया अवलोकन

यह भी पढ़ें

Arrested

अंकित बत्रा हत्याकांड में नशा मुक्ति केंद्र का संचालक साथी संग गिरफ्तार

27/03/2023
CBI

सीबीआई कोर्ट के जज निलंबित, लगा ये गंभीर आरोप

28/04/2023
महाराष्ट्र में कोरोना

महाराष्ट्र में कोरोना के 10,259 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 15.86 लाख के पार

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version