• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2022 कई मायनों में प्रेरक और अद्भुत रहा, मन की बात में बोले पीएम मोदी

Writer D by Writer D
25/12/2022
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने अतीत के अवलोकन को वर्तमान और भविष्य की तैयारियों के लिए प्रेरणा बताते हुए रविवार को साल के अंतिम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में कहा कि वर्ष 2022 वाकई कई मायनों में प्रेरक और अद्भुत रहा।

प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 96वीं कड़ी में 2022 की उपलब्धियों के साथ 2023 के लक्ष्य पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस साल भारत ने अपनी आजादी के 75 साल पूरे किए और इसी साल अमृतकाल शुरू हुआ। भारत ने तेजी से प्रगति की और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।

उन्होंने कहा- ‘2022 यानी भारत द्वारा दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का मुकाम हासिल करना। 2022 यानी भारत द्वारा 220 करोड़ वैक्सीन का अविश्वसनीय आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड। 2022 यानी भारत द्वारा निर्यात का 400 अरब डॉलर का जादुई आंकड़ा पार कर जाना।’

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा- ‘इस साल देश ने नई रफ्तार पकड़ी। सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर काम किया। 2022 की विभिन्न सफलताओं ने आज पूरे विश्व में भारत के लिए एक विशेष स्थान बनाया है।’ मोदी ने कहा कि 2022 यानी देश के जन-जन द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को अपनाना और जी कर दिखाना । 2022 यानी भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का स्वागत। 2022 यानी अंतरिक्ष, ड्रोन और रक्षा क्षेत्र में भारत का परचम। 2022 यानी हर क्षेत्र में भारत का दमखम।

उन्होंने कहा कि 2022 एक और कारण से हमेशा याद किया जाएगा। यह है- ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना का विस्तार। देश के लोगों ने एकता और एकजुटता को सेलिब्रेट करने के लिए भी कई अद्भुत आयोजन किए। वह चाहे गुजरात का माधवपुर मेला हो या काशी-तमिल संगमम् । इस मेले में रुक्मिणी विवाह और भगवान कृष्ण के पूर्वोत्तर से संबंधों को सेलिब्रेट किया जाता है। काशी-तमिल संगमम् में एकता के कई रंग दिखे।

अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती आज, पीएम मोदी ने ‘सदैव अटल’ पहुंच दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है। अगस्त के महीने में चला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भला कौन भूल सकता है। वो पल थे जब हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो गए। आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया। 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने तो तिरंगे के साथ सेल्फी भी भेजी। आजादी का ये अमृत महोत्सव अभी अगले साल भी ऐसे ही चलेगा। यह अमृतकाल की नींव को और मजबूत करेगा।

Tags: 2022delhi newsMann Ki BaatNational newspm modi
Previous Post

इस ठंड में USB वाली शॉल से रखें अपने शरीर को गर्म, कीमत भी कम

Next Post

श्रेयस-अश्विन ने बांग्लादेश से छीन ली जीत, टीम इंडिया ने मीरपुर टेस्ट के साथ सीरीज भी जीती

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राष्ट्रीय

उत्तराखंड कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% किया गया

15/05/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

सीएम साय की अपील- जरूरत भर ही लें पेट्रोल-डीजल, स्टॉक की कोई कमी नहीं

15/05/2026
Bhojshala
Main Slider

धार भोजशाला केस में बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना का अधिकार

15/05/2026
CM Vijay
Main Slider

तमिलनाडु में छाया “सीएम विजय लुक”, ब्लैक-व्हाइट कोट-सूट बना नया फैशन ट्रेंड

15/05/2026
Kedarnath Dham
Main Slider

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए बड़ा फैसला, विशेष दर्शन व्यवस्था लागू

15/05/2026
Next Post
team india

श्रेयस-अश्विन ने बांग्लादेश से छीन ली जीत, टीम इंडिया ने मीरपुर टेस्ट के साथ सीरीज भी जीती

यह भी पढ़ें

Suicide

ACP ने गोली मारकर कर ली आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

04/10/2023
Israel-Palestine War

Israel-Palestine War: गाजा में अस्पताल पर एयर स्ट्राइक, सैकड़ों लोगों की मौत

18/10/2023
suspended

रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबित

16/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version