• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तमिलनाडु में छाया “सीएम विजय लुक”, ब्लैक-व्हाइट कोट-सूट बना नया फैशन ट्रेंड

Writer D by Writer D
15/05/2026
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vijay

CM Vijay

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय (CM Vijay) का ब्लैक-एंड-व्हाइट कोट-सूट इन दिनों राज्य में नया फैशन ट्रेंड बन गया है। बाजार में इस स्टाइल को “सीएम विजय लुक” और “थलापति ऑफिशियल स्टाइल” के नाम से बेचा जा रहा है। युवाओं और विजय समर्थकों के बीच इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है।

हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तमिलगा वेट्री कड़गम ने 108 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई। इसके बाद 10 मई को जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में विजय ने काले रंग का कोट, सफेद शर्ट और काली पैंट पहनकर एक सादा लेकिन प्रभावशाली राजनीतिक छवि पेश की। तभी से उनका यह पहनावा चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुख्यमंत्री (CM Vijay) बनने के बाद विजय लगातार सचिवालय बैठकों, सरकारी कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में भी इसी तरह के औपचारिक ब्लैक-व्हाइट ड्रेस कोड में नजर आ रहे हैं। उनके समर्थक इसे अनुशासन, सादगी और नेतृत्व की पहचान के रूप में देख रहे हैं।

फिल्मी दुनिया में “थलापति” के नाम से मशहूर विजय लंबे समय से अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए युवाओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं। फिल्मों में उनके हेयरस्टाइल, कपड़े और डायलॉग अक्सर ट्रेंड बनते रहे हैं। अब राजनीति में आने के बाद भी उनका फैशन प्रभाव बरकरार दिखाई दे रहा है।

तमिलनाडु के कई शहरों में कपड़ों की दुकानों और रेडीमेड ब्रांड्स ने “सीएम विजय लुक” (CM Vijay Look) नाम से विशेष कॉम्बो पैक लॉन्च किए हैं। इस पैक में काली पैंट, सफेद शर्ट, काला कोट और काले जूते शामिल हैं। इसकी कीमत करीब 4,000 रुपये रखी गई है। दुकानदारों के अनुसार, कॉलेज छात्रों, युवाओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में इस स्टाइल की सबसे ज्यादा मांग देखी जा रही है।

फैशन विशेषज्ञों का कहना है कि विजय (CM Vijay) का यह लुक पारंपरिक राजनीतिक परिधान से अलग है। उनका सादा लेकिन आकर्षक पहनावा उन्हें आधुनिक और पेशेवर नेता की छवि देता है। यही कारण है कि यह स्टाइल अब केवल राजनीतिक समर्थकों तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि आम युवाओं के बीच भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में “सीएम विजय लुक” तमिलनाडु ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में भी फैशन ट्रेंड के रूप में उभर सकता है।

Tags: CM Vijaytamilnadu cmThalapati Vijay
Previous Post

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए बड़ा फैसला, विशेष दर्शन व्यवस्था लागू

Next Post

धार भोजशाला केस में बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना का अधिकार

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
नई दिल्ली

भारत-पाक संवाद की मांग तेज, 100 से ज्यादा हस्तियों का PM मोदी को पत्र

01/07/2026
Cloudburst wreaks havoc in Doda
जम्मू कश्मीर

डोडा में बादल फटने से मची तबाही, बाग-बगीचे और खेत बर्बाद

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Amarnath Yatra
जम्मू कश्मीर

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू! 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

01/07/2026
Next Post
Bhojshala

धार भोजशाला केस में बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना का अधिकार

यह भी पढ़ें

Omar Abdullah

‘… 24 घंटे नहीं दे सकते बिजली’, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बोले CM उमर अब्दुल्ला

11/03/2025
sexually assaulted

बालिका से अश्लील हरकत करने वाला वैन चालक गिरफ्तार

28/04/2024

कोरोना संकटकाल में सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया : नरोत्तम

21/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version