Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

2022 अन्य दलों का विदाई समारोह वर्ष होगा : केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सहारनपुर में 387.51 करोड़ रूपये की लागत की 94 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिलान्यास और लोकार्पण के शिलापट एक माह के भीतर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संबंधित स्थानों पर लगाकर कार्य आरम्भ करना सुनिश्चित किया जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों में कुछ जिलो का विकास और बाकी का विनाश वाली नीति थी। पिछली सरकार में शाम होते ही कुछ थानों और चौकियाें में ताले लग जाते थे। वर्ष 2022 अन्य दलों का विदाई समारोह वर्ष होगा।

मौर्य ने दावा किया कि सहारनपुर से सोनभद्र तक भाजपा की लहर चल रही है। उन्होने कहा कि पहली सरकारों ने धोखा और दंगे दिये तथा वर्तमान केन्द्र और प्रदेश सरकार ने विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ दिया।

CM धामी ने CDS बिपिन रावत के निधन पर जताया दुख, कहा-महान सपूत पर देश को गर्व

2017 से पूर्व गडढों में यात्रा होती थी और आज चारों तरफ सडकों का जाल बिछा है। जिला मुख्यालयों सहित कस्बाें को सड़कों से जोड़ने का काम वर्तमान प्रदेश सरकार ने किया है।

Exit mobile version