Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पाकिस्तान 2063 ना​गरिकों ने हासिल की भारतीय नागरिकता, आरटीआई में खुलासा

आरटीआई में खुलासा revealed in RTI

आरटीआई में खुलासा

 

जम्मू। पिछले चार वर्षाें के दौरान 2063 पाकिस्तानी नागरिकों समेत 2600 से अधिक विदेशी लोगों ने भारत की नागरिकता हासिल की है। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू के सूचना अधिकार (आरटीआई) के तहत दी है। यह खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता रमण शर्मा की ओर से दायर की गयी आरटीआई आवेदन के जवाब में किया है। इस खुलासे के मुताबिक एक जनवरी 2017 से तीन अगस्त 2020 के बीच विश्व के 43 देशों के 2664 नागरिकों को भारत की नागरिकता दी गयी।

फारूक अब्दुल्ला बोले- एक दिन भी ऐसा नहीं, जब पीएम मोदी झूठ नहीं बोलते हों

केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के नागरिकता विंग (विदेशी डिवीजन) की ओर से इस संबंध में डेटा श्री शर्मा को सूचना के अधिकार कानून के तहत उनकी ऑनलाइन आरटीआई याचिका के जवाब में प्रदान किया गया है।

गृह मंत्रालय की ओर से किये गये खुलासे में कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिक भारतीय नागरिकता हासिल करने वालों में सबसे ऊपर हैं। नागरिकता पाने वाले विदेशी नागरिकों में से 77 फीसदी से अधिक यानी 2063 पाकिस्तानी नागरिक हैं। इसके बाद अफगानिस्तान का स्थान है जिसके 188 नागरिकों ने भारत की नागरिकता हासिल की। बंगलादेश का इस सूची में तीसरा स्थान है जिसके 97 नागरिकों ने भारतीय नागरिकता हासिल की।

वर्तमान वर्ष के दौरान 328 पाकिस्तानी, तीन बंगलादेशी तथा एक अफगान नागरिक ने भारतीय नागरिकता हासिल की है। आंकड़ों से पता चलता है कि दुनिया भर के लोगों में भारतीय नागरिक बनने की होड़ रही, जिनमें कुछ अच्छे संसाधनों से युक्त देश भी शामिल हैं। भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने और इसे पाने वाले देशों में से 59 अमेरिकी, 19 ब्रिटिश, 19 मलेशियाई, 14 कनाडाई, 13 सिंगापुर, छह जर्मन, चार ऑस्ट्रेलियाई, तीन फ्रेंच, तीन इटालियन, दो चीनी, एक-एक इजरायली एवं रूसी नागरिक भी शामिल हैं।

Exit mobile version