Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में कोरोना के 213 नये मामले आए, दो मौतें

लखनऊ। यूपी में कोरोना (Corona) संक्रमण के 213 नये मामले सामने आये हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कुल 11,06,04,323 सैम्पल की जांच की गयी हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक दिन में कुल 1,13,162 सैम्पल की जांच की गयी।

उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 133 लोग तथा अब तक कुल 20,48,188 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1199 एक्टिव मामले हैं।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 23 अप्रैल, 2022 को एक दिन में 4,93,353 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक के लोगों को कुल पहली डोज 15,29,14,030 तथा दूसरी डोज 12,88,31,086 दी गयीं।

दिल्ली में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में आए 1083 नए केस

15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को शनिवार तक कुल पहली डोज 1,32,55,482 तथा दूसरी डोज 89,06,187 दी गयी हंै। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कल तक कुल पहली डोज 41,77,872 तथा 63,476 दूसरी डोज दी गयी। कल तक 26,86,703 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 31,08,34,836 वैक्सीन की डोज दी गयी हैं।

Exit mobile version