Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में कोरोना संक्रमण के मिले 219 नये मामले, 346 लोग हुए रोगमुक्त

corona in Uttar Pradesh

corona in Uttar Pradesh

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना (Corona) संक्रमण के 219 नये मामले दर्ज हुए हैं। वहीं इस दौरान 346 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में इस समय कोरोना (Corona) के कुल 2,629 एक्टिव केस हैं।

राज्य के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,52,591 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 219 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,48,42,740 सैम्पल की जांच की गयी है।

पिछले 24 घंटों में 346 लोग तथा अब तक कुल 20,42,665 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 2,629 एक्टिव मामले हैं। कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है।

यूपी में कोरोना की धीमी हुई रफ्तार, मिले 1972 नए मरीज

प्रदेश में 03 मार्च को एक दिन में 6,56,229 वैक्सीन की डोज दी गयी। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक लोगों को 03 मार्च तक 15,21,84,940 पहली डोज और 11,83,14,033 दूसरी डोज दी गयी।

उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को 03 मार्च तक कुल 1,26,94,143 पहली डोज, 50,49,568 दूसरी डोज और 22,85,609 प्रीकॉशन डोज दी गयी। कुल 29,05,28,293 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

Exit mobile version