• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बगावत पर बीजेपी का एक्शन, 22 बागियों को पार्टी से किया निष्कासित

Writer D by Writer D
30/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, झाँसी
0
BJP

BJP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के दौरे के अगले ही दिन दो पूर्व उपसभापति समेत 22 बागियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इनमें तीन निवर्तमान पार्षद भी शामिल हैं। ये सभी भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा (BJP) में टिकट की घोषणा के बाद से ही मेयर से लेकर पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ उतरे बागियों को मनाने का दौर चल रहा था। महापौर के लिए निर्दलीय नामांकन करने वालीं किरण वर्मा प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात होने के बाद मान गईं और नामांकन वापस ले लिया। इसके अलावा वार्ड 47 से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय पर्चा भरने वालीं पूजा कोष्टा को भी भाजपा ने मना लिया। अब वह चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी का समर्थन करेंगी।

वहीं, 20 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारी करने वाले भाजपा के बागियों ने पार्टी पदाधिकारियों की बात नहीं मानी। ऐसे में 22 बागियों को रविवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से ठीक एक दिन पहले शनिवार को झांसी में मंडलीय बैठक करने आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा था कि बागियों को पार्टी से बाहर किया जाएगा।

इनको किया गया पार्टी (BJP) से बाहर

वार्ड 15 से कन्हैयालाल शाक्या, वार्ड 29 से हरिबाबू रायकवार, वार्ड 46 से संजय चड्ढा, वार्ड 40 से रामजी रामायणी, वार्ड 43 से अभिषेक सिंह, वार्ड 53 से लखन कुशवाहा, वार्ड 44 से राजेश त्रिपाठी, वार्ड 20 से सीमा वर्मा व प्रवीण कोरी, वार्ड 19 से घनश्याम वर्मा व मनीष खटीक, वार्ड 48 से राहुल कोष्टा, वार्ड 38 मंजू रंजीत सिंह, वार्ड 58 से कुलदीप सिंघल, वार्ड दो से सुनील कुशवाहा, वार्ड चार से पुष्पेंद्र वर्मा, वार्ड 18 से विक्की वाल्मीकि, वार्ड 27 से कृष्णा राय, वार्ड आठ से मानसिंह कुशवाहा, वार्ड 56 से अनिल सोनी, वार्ड 28 से सतीश कोटिया, वार्ड 16 से आरसी शुक्ला को भाजपा (BJP) से निष्कासित किया गया है। इसमें राजेश त्रिपाठी और अनिल सोनी निवर्तमान पार्षद होने के साथ-साथ उप सभापति रह चुके हैं। लखन कुशवाहा भी निवर्तमान पार्षद हैं।

Sudan Crisis: योगी सरकार सुरक्षित लौटे लोगों को सकुशल पहुंचा रही उनके घर

20 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 22 बागियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। वार्ड 47 में निर्दलीय प्रत्याशी पूजा ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दे दिया है। वह बीजेपी में ही हैं। – मुकेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा

Tags: bjpJhansi newsup newsझांसी न्यूज़
Previous Post

Sudan Crisis: योगी सरकार सुरक्षित लौटे लोगों को सकुशल पहुंचा रही उनके घर

Next Post

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम पर मचा हड़कंप, चुनार स्टेशन पर हो रही छानबीन

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
फैशन/शैली

दिखना चाहते हैं जवां, तो चेहरे पर लगाना शुरू करें ये चीजें

08/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में मजबूत आधार : उप मुख्यमंत्री

07/02/2026
Rajit Ram
उत्तर प्रदेश

राजित राम ने उद्यानिकी खेती के माध्यम से अयोध्या जिले का नाम रोशन किया

07/02/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति में व्यापक सुधार

07/02/2026
BIDA
उत्तर प्रदेश

बीडा क्षेत्र के विकास के लिए 23,590 एकड़ भूमि का अधिग्रहण

07/02/2026
Next Post
Purushottam Express

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम पर मचा हड़कंप, चुनार स्टेशन पर हो रही छानबीन

यह भी पढ़ें

Arrested

तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

22/08/2022
Hanuman

हर मंगलवार को करें यह गुप्त उपाय, मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

17/06/2025
thieves arrested

इश्योरेंश कम्पनी का अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

16/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version