• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Sudan Crisis: योगी सरकार सुरक्षित लौटे लोगों को सकुशल पहुंचा रही उनके घर

Writer D by Writer D
30/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Sudan Crisis

Sudan Crisis

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सूडान में छिड़े संघर्ष (Sudan Crisis) के बीच भारत सरकार ऑपरेशन कावेरी (Operation Crisis) के जरिए अपने नागरिकों को सकुशल वापस लाने में दिन रात जुटी हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश के भी अब तक 391 लोगों को सकुशल उनके घरों तक पहुंचाने में मोदी-योगी सरकार कामयाब रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर सूडान से लौटे प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लोगों के लिए लिए वॉल्वो बसों और कारों की व्यवस्था की गई है। इसके जरिये वापस लौटे नागरिकों को सुरक्षित और आरामदायक तरीके से उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पूरे अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

प्रदेश के 34 जनपदों के 391 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया घर

दरअसल सूडान में दो जनरलों के बीच जारी संघर्ष (Sudan Crisis) ने पूरे देश में भीषण उत्पात मचा रखा है। इसके बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी के जरिए अपने लोगों को वहां से सुरक्षित निकालना शुरू कर दिया है। इस अभियान में अब तक भारत के 2700 से ज्यादा नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है।

राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार उप्र के 34 जिलों के 391 लोग जो अब तक सूडान में फंसे हुए थे, उन्हें भी सकुशल उनके घरों तक पहुंचा दिया गया है। इनमें सर्वाधिक संख्या लखनऊ (67), देवरिया (61), गोरखपुर (46), कुशीनगर (38), बलिया (33) और आजमगढ़ (29) के निवासियों की है।

इसी प्रकार अब तक कानपुर (11), बस्ती (9), गाजीपुर (15), वाराणसी (8), सुल्तानपुर (1), प्रयागराज (4), मऊ (16), फतेहपुर (5), अंबेडकरनगर (3), मथुरा (1), अयोध्या (2), मुजफ्फरनगर (5), गाजियाबाद (1), जौनपुर (13), बहराइच (1), गोंडा (1), संत कबीर नगर (1), सिद्धार्थनगर (3), गौतमबुद्ध नगर (4), बरेली (3), प्रतापगढ़ (1), बलरामपुर (1), मेरठ (1), चंदौली (2), मिर्जापुर (1), महराजगंज (1), बागपत (1) और बिजनौर (2) के लोगों को सकुशल उनके घरों तक पहुंचाया गया है। बीते शनिवार को भी यूपी के 75 लोगों की सकुशल घर वापसी हुई है।

विशेष वॉल्वो बसों और कारों से घर तक पहुंचाए जा रहे लोग

राज्य सरकार की ओर से जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, मीरजापुर, आजमगढ़, बलिया और मऊ के रास्ते सूडान से वापस लौटे लोगों को वॉल्वो बसों के द्वारा पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज और कुशीनगर के लोगों के लिए भी अलग से वॉल्वो बस सेवा जारी है। इसी प्रकार गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और बरेली के लिए अलग अलग टैक्सियां चलाई गई हैं।

लोकसभा चुनाव में खड़गे को हराया था, विधानसभा चुनाव में पुत्र को हराएंगे : योगी

राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से बताया गया है कि कुछ लोगों को स्वास्थ्य कारणों के चलते विशेष परिस्थितियों में 10 दिन के लिए क्वारेंटीन में भी रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूडान में फंसे लोगों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क को 24 घंटे ऐक्टिव रखने के निर्देश दिये हैं। साथ ही सपोर्ट टीम और वाहन की समुचित व्यवस्था के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

Tags: sudan crisisup newsYogi News
Previous Post

प्रियंका गांधी की पीएम मोदी को गालियां न देने की नसीहत

Next Post

बगावत पर बीजेपी का एक्शन, 22 बागियों को पार्टी से किया निष्कासित

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Next Post
BJP

बगावत पर बीजेपी का एक्शन, 22 बागियों को पार्टी से किया निष्कासित

यह भी पढ़ें

travel in summer

गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए ये जगहें रहेगी सबसे बेस्ट

22/03/2026
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें

26/03/2021
blackhead

ब्लैकहैड से है परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

07/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version