• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CUET UG 2026 रिजल्ट जारी, ऐसे करें अपना स्कोर चेक

Writer D by Writer D
23/06/2026
in शिक्षा
0
CUET UG Result Declared

CUET UG Result Declared

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इससे पहले सोमवार देर शाम फाइनल आंसर-की जारी की गई थी। अब उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

CUET UG के स्कोर के आधार पर देश की 47 से अधिक यूनिवर्सिटी में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद विभिन्न विश्वविद्यालय जल्द ही अपनी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेंगे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे “CUET UG Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
  • कैप्चा भरकर सबमिट करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा?

स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, विषयवार अंक, पर्सेंटाइल स्कोर, नॉर्मलाइज्ड स्कोर और योग्यता से जुड़ी जानकारी दी गई होगी। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे तो उम्मीदवार तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

जानिए मार्किंग स्कीम

CUET UG 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी, जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) थे।

  • सही उत्तर पर 5 अंक दिए गए।
  • गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की गई।
  • बिना उत्तर वाले प्रश्नों पर कोई अंक नहीं मिला।
  • यदि किसी प्रश्न में त्रुटि पाई गई और उसे हटाया गया, तो NTA के नियमों के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों को उसका लाभ दिया जाएगा।

11 मई से 7 जून तक हुई थी परीक्षा

CUET UG 2026 की परीक्षा 11 मई से 31 मई के बीच प्रस्तावित थी। हालांकि बकरीद के कारण 28 मई की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी, जिसे बाद में 6 और 7 जून को आयोजित किया गया।

इस परीक्षा का आयोजन भारत और विदेश के कुल 321 शहरों में किया गया था। परीक्षा में 37 विषय शामिल थे, जिनमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन विषय और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (GAT) शामिल रहे।

9 जून को जारी हुई थी प्रोविजनल आंसर-की

NTA ने 9 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। इसके साथ प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराई गई थी। अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क देकर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई और अब रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

Tags: CUET-UG resultscoreboard
Previous Post

पानी के मुद्दे पर हरियाणा-राजस्थान में बनी सहमति

Next Post

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Police SI Exam
Main Slider

यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

23/06/2026
UPTET
शिक्षा

UP TET 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

22/06/2026
CBSE
शिक्षा

CBSE ने जारी किए री-वैल्यूएशन और री-चेकिंग के रिजल्ट, ऐसे चेक करें

22/06/2026
ICAI CA Intermediate
शिक्षा

CA छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस दिन घोषित होगा इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम, ऐसे करें चेक

17/06/2026
UGC NET Admit Card Released
शिक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा का एनटीए ने जारी किया एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

17/06/2026
Next Post
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, देवाधिदेव से की विश्व कल्याण की कामना

01/03/2022
piyush goyal

भारत में सब्सिडी नहीं, निर्यात के लिए गुणवत्ता की जरूरत : मंत्री पीयूष गोयल

04/10/2020
The family members of the deceased Hariom met CM Yogi.

बोली मृतक की पत्नी – बाबा सिर्फ आप ही कर सकते हैं दलितों की रक्षा

11/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version