• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा के पूर्व मंत्री समेत 24 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Desk by Desk
03/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, फतेहपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहपुर। 27 जनवरी से शुरू नामांकन प्रक्रिया गुरूवार समाप्त हो गई। आखिरी दिन 24 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। भारतीय जनता पार्टी से जहानाबाद सीट के लिए पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल ने पर्चा भरा। वहीं अयाह-शाह विधानसभा से आप से विकास तो लोजपा से नरेंद्र कुमार ने ताल ठोंकी।

शांत तरीके से सम्पन्न हुई नामांकन प्रक्रिया से प्रशासन ने चैन की सांस ली। इसकी गवाही पहले इंट्री गेट पर खड़े पुलिस कर्मियों के चेहरे देते रहे। जहानाबाद विधानसभा सीट से पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र पटेल के अलावा भारतीय समता पार्टी से बृजेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बिंदकी सीट से सबका दल यूनाइटेड की उम्मीदवार रोशनी राजपूत और आम आदमी पार्टी से मनोज कुमार ने पर्चा भरा।

सदर सीट से आम आदमी पार्टी के बृजभान, विकास इंसाफ पार्टी से नीरज, जन अधिकार पार्टी से भोला सिंह व निर्दलीय कुलदीप सिंह ने नामांकन पत्र भरा। अयाहशाह सीट से आम आदमी पार्टी के विकास त्रिवेदी दोबारा पर्चा भरने के लिए पहुंचे। लोक जन शक्ति पार्टी से नरेंद्र कुमार, पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया से लाल सिंह व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सुनैना देवी का नामांकन दाखिल हुआ। हुसैनगंज सीट से सबका दल यूनाइटेड के रमेश कुमार के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार दुर्गा प्रसाद सोनी, भूप सिंह व मोहित यादव ने नामांकन कराया।

खागा सीट के लिए आम आदमी पार्टी के विजय कुमार, पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया से रामबरन गौतम, सबका दल यूनाइटेड से अरविंद कुमार, समर्थ किसान पार्टी से अनीता देवी, शिवसेना से अजय कुमार व निर्दलीय मैकूलाल, किशन लाल व सुरेंद्र का पर्चा भरा गया। यहां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार का पहले पर्चा त्रुटिपूर्ण बताया गया। बाद में नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया गया। इनसेट- बीस मिनट का समय रह गया है, जल्दी आएं फतेहपुर। कलक्ट्रेट में चल रही नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन दोपहर एक बजे के बाद हालात सन्नाटे जैसे हो गए।

यही कारण रहा कि गेट नं. एक पर लगे पुलिस कर्मी दोपहर दो बजे के साथ आपसी चर्चा में जुट गए। डीएसपी सदर दिनेश चंद्र मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान शिवभूषण मिश्रा नाम के एक उम्रदराज पुलिस कर्मी को नामांकन कराने वालों के लिए संदेश देते देखा गया। वह माइक जैसी आवाज लगाकर समय का ख्याल कराते रहे। इनसेट- सरकारी कर्मचारी हैं, अंदर जाने दीजिए ड्यूटी कटानी है फतेहपुर।

नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन सुरक्षा चक्रव्यूह के इद्र-गिर्द कई प्रकरण सामने आए। ऐसा ही एक मामला गेट नं. तीन का रहा। यहां से आने-जाने पर रोक थी। बाइक सवार अंदर दाखिल होने लगा तो पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। इस दौरान मीडिया कर्मी अंदर दाखिल हुए तो बाइक सवार ने दोबारा गाड़ी स्टार्ट कर दी। पुलिस के जवान ने रोका तो यह कहकर आगे से हट जाने को कहा कि वह सरकारी कर्मचारी है अंदर जाने दीजिए। चुनाव में ड्यूटी लग गई है उसे ही कटाने के लिए जा रहा हूं।

Tags: Election 2022elections 2022Lucknow NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभा
Previous Post

जाति के नाम पर अब जसवंतनगर क्षेत्र में राजनीति नहीं चलेगी : प्रदीप

Next Post

आम आदमी पार्टी जातिवाद की राजनीति नहीं करती : रघुनंदन गुप्ता

Desk

Desk

Related Posts

Holi
Main Slider

होली के रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, स्किन नहीं होगी खराब

04/03/2026
Coconut Gujiya
Main Slider

इस बार होली पर ट्राई करें कुछ नया, बनाएं नारियल की गुजिया

04/03/2026
Chicken Samosa
Main Slider

सहरी या इफ्तारी को जायकेदार बनेगी ये टेस्टी डिश, नोट करें रेसिपी

04/03/2026
medicine
Main Slider

इन जगहों पर न रखें दवाइयां, परिवार का पीछा नहीं छोड़ेगी बीमारियां

04/03/2026
फैशन/शैली

बालकनी की करें सजावट, देखने वाला हो जाएगा इंप्रेस

04/03/2026
Next Post

आम आदमी पार्टी जातिवाद की राजनीति नहीं करती : रघुनंदन गुप्ता

यह भी पढ़ें

CM Dhami

नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे देश में जोश: सीएम धामी

05/04/2024
प्रीमेच्योर शिशु

कोरोना काल में प्रीमेच्योर शिशुओं के पैदा होने के मामले घटे

23/07/2020
PM Modi

पीएम मोदी करेंगे इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का उदघाटन

01/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version