Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पिस्तौल बरामद

Police Encounter

police encounter

अयोध्या में पुलिस व स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने बचाव में पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह तीन दिन पहले पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था।

पकड़े गए बदमाश की पहचान इसरार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि इसरार लखनऊ के काकोरी का रहने वाला है। लूट व चोरी के मामले में अयोध्या पुलिस को उसकी तलाश थी। अयोध्या, लखनऊ, लखीमपुर व प्रयागराज जिलों में इसरार के गैंग के लोग घरों में घुसकर चोरी करते हैं। गुरुवार को रुदौली में रात में 12 बजे मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।

सर्राफ की दुकान पर दिनदहाड़े 1.5 लाख के गहनों की लूट, CCTV में कैद हुई घटना

इससे पहले 28 जुलाई को थाना मवई के बघेड़ी जंगल के पास पुलिस मुठभेड़ में इसरार के तीन साथ पकड़े गए थे l इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई थी।

बदमाशों की गोली से सिपाही सुनील कुमार घायल हो गया था। बाद में पुलिस ने सिराज खान, रियाज खान व आमिर खान को गिरफ्तार किया था। तीनों सीतापुर जनपद के रहने वाले थे। इनके एक साथी कासिम को भी भागते समय गिरफ्तार किया गया था। जबकि इसरार लखनऊ भागने में सफल रहा था।

राज्यसभा 2.30 बजे तक के लिए स्थगित, कांग्रेस सांसद ने कहा- सरकार विपक्ष को बोलने नहीं दे रही

पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक 32 बोर की पिस्टल, दो 12 बोर का तमंचा, 1 315 बोर का तमंचा व एक सफेद रंग की बिना नंबर की कार बरामद की थी। कार का ताला तोड़ने में इस्तेमाल 4 सरिया, दो पेचकस, दो टूटी नंबर प्लेट यूपी 32 एचएक्स 0842 भी पाई गई थी।

Exit mobile version