• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संवैधानिक संस्थाओं पर हमला… राहुल के खिलाफ 272 हस्तियों का लेटर, लगाया ये बड़ा आरोप

Writer D by Writer D
19/11/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस और विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जज, पूर्व सैन्य अधिकारियों और राजनयिकों के एक समूह ने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया है । इन 272 हस्तियों ने राहुल गांधी और कांग्रेस तीखे आरोपों के बावजूद शिकायत अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है । वे जवाबदेही से बचना चाहते हैं ।

समूह ने पत्र जारी कर कहा है कि ये आरोप राजनीतिक हताशा को संस्थागत संकट की आड़ में छिपाने की कोशिश है । पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले 272 लोगों में 16 सेवानिवृत्त न्यायाधीश, 123 पूर्व नौकरशाह (जिनमें 14 राजदूत भी शामिल हैं) और 133 सेवानिवृत्त सशस्त्र बल अधिकारी शामिल हैं । 272 हस्तियों में जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद, पूर्व रॉ प्रमुख संजीव त्रिपाठी, पूर्व आईएफएस लक्ष्मी पुरी और अन्य प्रमुख लोग शामिल हैं ।

बता दें कि राहुल (Rahul Gandhi) SIR और वोट चोरी को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधते रहे हैं । कांग्रेस ने कहा है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग का आचरण बेहद निराशाजनक रहा है और मांग की है कि चुनाव आयोग तुरंत यह साबित करे कि वह बीजेपी के प्रभाव में काम नहीं कर रहा है ।

लेटर का शीर्षक है संवैधानिक संस्थाओं पर हमला

पत्र का शीर्षक है संवैधानिक संस्थाओं पर हमला । इसमें कहा गया कि हम वरिष्ठ नागरिक इस बात पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं कि भारत के लोकतंत्र पर बल प्रयोग से नहीं, बल्कि इसकी आधारभूत संस्थाओं के विरुद्ध बयानबाज़ी की बढ़ती लहर से हमला हो रहा है । कुछ राजनीतिक नेता वास्तविक नीतिगत विकल्प प्रस्तुत करने के बजाय अपनी नाटकीय राजनीतिक रणनीति के तहत भड़काऊ लेकिन निराधार आरोपों का सहारा लेते हैं ।

कांग्रेस नेता की आलोचना करते हुए हस्तियों ने कहा कि उन्होंने बार-बार चुनाव आयोग पर हमला किया है और कहा है कि उनके पास इस बात के स्पष्ट सबूत हैं कि चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है ।

पत्र में कांग्रेस नेता के एटम बम वाले बयान का भी जिक्र किया गया है । लेटर में लिखा है, इतने तीखे आरोपों के बावजूद उन्होंने अपनी जवाबदेही से बचने के लिए निर्धारित शपथ पत्र के साथ कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है ।

Tags: rahul gandhi
Previous Post

परिणीति चोपड़ा ने दिखाई अपने लड़ाले की पहली झलक, रिवील किया बेटे का नाम

Next Post

साई बाबा की शिक्षा हमारा मार्गदर्शन कर रही: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
PM Modi

साई बाबा की शिक्षा हमारा मार्गदर्शन कर रही: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh

‘पानी के लिए तो पंजाब में कत्ल हो जाते हैं’, भगवंत मान के बयान की नायब सैनी ने की निंदा

03/05/2025
pawandeep

इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट

21/05/2022
anandiben patel

नये शैक्षिक सत्र के लिये विश्वविद्यालय समय सारिणी बनायें : आनंदीबेन

03/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version