• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की हुई थी मौत, नोएडा की कंपनी के 3 कर्मचारी अरेस्ट

Writer D by Writer D
03/03/2023
in उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
Cough Syrup

Cough Syrup

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा की दवा कंपनी के तीन कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार (Arreset) किया है। इस कंपनी पर आरोप है कि इसका सिरप (Cough Syrup) पीने से उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत हो गई थी। थाना फेस 3 में कंपनी के खिलाफ ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया था, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2022 में उज्बेकिस्तान में एक इंडियन कंपनी की सिरप (Cough Syrup) पीने के बाद 18 बच्चों की मौत होने की बात कही गई थी। इस घटना के बाद डिस्ट्रिक्ट ड्रग डिपार्टमेंट के साथ भारत सरकार मामले की जांच कर रही थी। जांच के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने थाना फेस 3 में कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद अब थाना फेस 3 पुलिस ने कंपनी के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि ये लोग कंपनी में नकली दवाइयां बनाकर सप्लाई करते थे। फिलहाल कंपनी के दो डायरेक्टर फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जिस सिरप को पीने के बाद मौतों की बात कही जा रही है, उसे नोएडा सेक्टर 67 स्थित दवा कंपनी मैरियन बायोटेक लिमिटेड ने बनाया था। जब इसकी जांच लैब में की गई तो पता चला कि सिरप में गंदी एथिलीन ग्लाइकॉल थी।

27 दिसंबर को जांच एजेंसी ने लिए थे पांच सैंपल

27 दिसंबर को सेंट्रल और लोकल जांच एजेंसी 5 सैंपल लेकर गई थी। इनमें सिरप, टैबलेट और सिरप में मिलाया जाने वाला रॉ मैटेरियल शामिल है। कंपनी 2010 से रजिस्टर्ड है। इस कंपनी का इंडिया में मार्केट नहीं था। इस संबंध में भारत सरकार की संस्था CDSCO की टीम के साथ औषधि निरीक्षक गौतमबुद्ध नगर और सहायक आयुक्त औषधि मेरठ ने मंगलवार को निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए थे।

सीएम नीतीश को एक और बड़ा झटका, कुशवाहा के बाद इस पूर्व सांसद ने भी छोड़ा साथ

सेंट्रल डीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर ने सेक्टर 67 स्थित कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो डायरेक्टरों की तलाश की जा रही है। ये लोग नकली दवाइयां बनाकर सप्लाई करते थे। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags: Cough syrupNoida news
Previous Post

सीएम नीतीश को एक और बड़ा झटका, कुशवाहा के बाद इस पूर्व सांसद ने भी छोड़ा साथ

Next Post

लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्तापक्ष और विपक्ष की होती है बराबर की भूमिका : महाना

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्तापक्ष और विपक्ष की होती है बराबर की भूमिका : महाना

यह भी पढ़ें

BrahMos

लखनऊ यूनिट से रवाना होगी ब्रह्मोस की पहली खेप, स्वदेशी रक्षा उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान

17/10/2025
मौनी रॉय

सलमान खान के गाने पर मौनी रॉय का धमाकेदार डांस

15/12/2020
Raju Srivastava

वर्कआउट करते हुए राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा, एम्स में भर्ती

10/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version