Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सड़क हादसे में 3 महिला मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया शोक

Max collided with a standing dumper

बुलंदशहर। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर रविवार की देर रात को एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ। टैंकर की टक्कर से डीसीएम सवार तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल है। इनमें चार लोगों की हालत बेहद गंभीर है। एडीएम प्रशांत कुमार, सीओ दिलीप सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।

सीओ ने बताया कि पुलिस की जांच पड़ताल में यह जानकारी मिली है कि खुर्जा स्थित एक पॉटरी फार्म से कुछ मजदूर डीसीएम वाहन में सवार होकर बीतीरात को बुलंदशहर अपने घर लौट रहे थे। वह लोग राष्ट्रीय राजमार्ग-91 स्थिति मधुसूदन डेयरी के पास पहुंचे, तभी पानी के टैंकर ने वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में कई मजदूर घायल हो गये।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने राधानगर निवासी चन्द्रपाल की पत्नी रमा समेत तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। दो महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

खड़े डंपर में घुसी तेज रफ्तार मैक्स, तीन महिलाओं की मौत

जबकि गंभीर रूप से घायल महिला जगवती, रामा (55), सुनीता और कुसुम की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया है। इनके अलावा रजनी, सादिक, महिला कंछीदिया और सतीश (40) समेत अन्य लोगों को इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने जताया दुख

घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version