• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

3 मंदिरों की 8 मूर्तियां खंडित, नहीं सुधर रहा बांग्लादेश

Writer D by Writer D
21/12/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
3 temples attacked in Bangladesh

3 temples attacked in Bangladesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद हिंदू अल्पसंख्यकों और उनके मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पिछले दो दिनों के भीतर मैमनसिंह और दिनाजपुर में हिंदू मंदिरों की आठ मूर्तियों को खंडित करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं, शुक्रवार को संसद में विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि इस साल बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के 2200 से ज्यादा ऐसे केस सामने आ चुके हैं।

‘डेली स्टार’ न्यूज पेपर की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश पुलिस ने एक मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मैमनसिंह के हलुआघाट उप-जिले में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की सुबह दो मंदिरों की तीन मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि लुआघाट पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) अबुल खैर ने कहा कि शुक्रवार तड़के उपद्रवियों ने हलुआघाट के शाकुआई संघ स्थित बोंदरपारा मंदिर की दो मूर्तियों में तोड़फोड़ की। इस मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है।

इसके अलावा, उपद्रवियों ने गुरुवार की तड़के एक अन्य घटना में हलुआघाट के बेलडोरा संघ में पोलाशकंद काली मंदिर में एक मूर्ति खंडित कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को पोलाशकंद गांव के 27 वर्षीय एक शख्स को कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। ओसी अबुल खैर ने कहा कि गिरफ्तार किए गए अलालउद्दीन ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया। इससे पहले गुरुवार को पोलाशकंद काली मंदिर समिति के अध्यक्ष सुवाश चंद्र सरकार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

दूसरी तरफ, भारत में संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से जुड़े एक सवाल का विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने लिखित जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि इस साल बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के 2200 से ज्यादा ऐसे केस सामने आ चुके हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश को छोड़ दें तो अन्य किसी पड़ोसी देश में हिंदुओं पर अत्याचार नहीं हुआ। इन घटनाओं को लेकर भारत सरकार ने बांग्लादेशी सरकार को संदेश दिया है कि वे अपने देश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Tags: Bangladesh violenceinternational News
Previous Post

मौनी अमावस्या कब है? जानें स्नान-दान का मुहूर्त

Next Post

नेपाल में हिली धरती, लगे इतनी तीव्रता के झटके

Writer D

Writer D

Related Posts

US Forces
अंतर्राष्ट्रीय

WE GOT HIM! ईरान के जबड़े से अपना पायलट निकाल लाया अमेरिका

05/04/2026
अंतर्राष्ट्रीय

रूसी सैन्य विमान क्रैश, छह क्रू सदस्यों समेत 29 की मौत

01/04/2026
betting app
Main Slider

नेपाल में सट्टेबाजी पर डिजिटल स्ट्राइक, 24 घंटे में सभी बेटिंग ऐप और वेबसाइट बंद करने का आदेश

30/03/2026
Qamar Javed Bajwa
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान सेना के पूर्व प्रमुख कमर जावेद बाजवा की मौत

29/03/2026
KP Sharma Oli
Main Slider

पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, बिगड़ी तबीयत तो अस्पताल में किया गया भर्ती

28/03/2026
Next Post
Earthquake

नेपाल में हिली धरती, लगे इतनी तीव्रता के झटके

यह भी पढ़ें

shot

युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में फोर्स तैनात

09/06/2021
CM Yogi

प्रधानमंत्री मोदी देश को जोड़ने में जुटे, मगर कुछ लोग देश को तोड़ने का षडयंत्र रच रहे: सीएम योगी

12/01/2023
shiv

आज है सावन का पहला सोमवार, महादेव को खुश करने के लिए इस विधि से करें पूजा

26/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version