• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी देश को जोड़ने में जुटे, मगर कुछ लोग देश को तोड़ने का षडयंत्र रच रहे: सीएम योगी

Writer D by Writer D
12/01/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार शाम कश्मीरीगंज खोजवां में आयोजित श्रीमद्जगद्गुरु रामानन्दाचार्य के 723वें जयंती समारोह में शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री ने मौजूद संतों और हजारों श्रद्धालुओं को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना के बाद कहा कि आज एक ओर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को जोड़ने वाली ताकत काम कर रही है, जिसमें बिना भेदभाव के समाज के हर तबके को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि भारत के सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक वैभव को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य हो रहा है। आतंकवाद, नक्सलवाद और अराजकता से देश को मुक्त करने का कार्य हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग देश को तोड़ने के नाम पर षडयंत्र रच रहे हैं। वे जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को तोड़ने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हमें ऐसे तत्वों से सावधान रहना होगा।

मध्यकाल के आक्रांताओं को भक्ति के माध्यम से मुंहतोड़ जवाब दिया

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 700 साल पहले साधना की ऊंचाइयों को प्राप्त करने वाले श्रीमद्गुरु रामानन्दाचार्य ने हर परंपरा को फिर चाहे वो सगुण हो या निर्गुण, सभी को जोड़कर मध्यकाल के आक्रांताओं को भक्ति के माध्यम से मुंहतोड़ जवाब दिया था। इसी के कारण आज का भारत बचा हुआ है। कार्यक्रम ऐसे अवसर पर आयोजित हो रहा है, जब हमारा देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है। प्रधानमंत्री ने जिन पंचप्रण की बात की है, उनमें एक प्रण है गुलामी के अंशों को सर्वथा समाप्त करना। विरासत के प्रति सम्मान का भाव पैदा करना।

विलक्षण विरासत के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का ये एक महान अवसर

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि जगद्गुरु रामानन्दाचार्य ने एक संदेश दिया था, ”जाति-पाति पूछे नहीं कोई, हरि को भजे सो हरि का होई”। जगद्गुरु रामानन्दाचार्य ने जो कुछ भी किया लोक कल्याण के लिए किया। उस काल खंड में जब बर्बर हमले हो रहे थे। धर्म असुरक्षित था, समाज में वैमनस्यता के बीज बोए जा रहे थे। तब उन्होंने समाज के अलग अलग समूहों को जोड़कर अद्भुत कार्य किया था। भक्ति की सभी परंपराओं को जोड़कर अलग अलग जगह अपने विशिष्ट और उत्कृष्ट शिष्यों को भेजकर समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उस विलक्षण विरासत के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का ये एक महान अवसर है।

समारोह में इनकी रही मौजूदगी

जयंती समारोह में डॉ रामकमल दास वेदांती, महामंडलेश्वर स्वामी संतोष दास, स्वामी सर्वेश्वरशरण महाराज, काशी वैष्णव संत समाज के पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल और डॉ दयाशंकर मिश्र दयालू, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी और सौरभ श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

Tags: varanasi newsYogi News
Previous Post

नई दिल्ली में उद्योगपतियों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित करेगी टीम योगी

Next Post

सीएम योगी ने गंगा पर चलित प्रदर्शनी ‘अर्थ गंगा’ का किया उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने गंगा पर चलित प्रदर्शनी 'अर्थ गंगा' का किया उद्घाटन

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सरुताल बुग्याल को पर्यटक स्थल बनाने की मांग, मुख्यमंत्री काे ज्ञापन सौंपा

17/08/2024
tractor-trolley overturned

मौत की ट्रॉली: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन महिलाओं की मौत, कई घायल

14/10/2022
share market

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाई ऊंची छलांग

01/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version