• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नई दिल्ली में उद्योगपतियों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित करेगी टीम योगी

Writer D by Writer D
12/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को नए भारत का ग्रोथ इंजन बनाने और GIS-23 में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी की टीम (Team Yogi)  शुक्रवार को दिल्ली में रोड शो करेगी। दिल्ली के दि ओबराय होटल में सुबह से ही मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उद्यमियों के साथ बिजनेस टू गवर्नमेंट (बीटूजी) मीटिंग्स का दौर शुरू हो जाएगा, जो देर रात तक चलेगा। इस दौरान रोड शो में भी बड़ी संख्या में उद्योगपति शामिल होंगे।

बीटूजी मीटिंग्स और रोड शो के दौरान सीएम योगी (CM Yogi) की टीम दिल्ली उद्यमियों को प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और अवसरों के बारे में रूबरू कराएगी। उल्लेखनीय है कि विदेशों में टीम योगी (Team Yogi) के सफल रोड शो के बाद पांच जनवरी से देश के नौ बड़े महानगरों में रोड शो की शुरुआत हो चुकी है। इससे पहले दिसम्बर में मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में 16 देशों के 21 शहरों में गए मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों के आठ प्रतिनिधिमंडलों ने 7.12 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए थे। इसी क्रम में देश के नौ बड़े शहरों में रोड शो का आयोजन किया जा रहा है।

उद्योगपतियों को निवेश के अवसरों के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) की टीम दिल्ली में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अरविदं कुमार शर्मा, लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्य मंत्री संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल और अरुण कुमार सक्सेना शामिल हैं। जबकि चीफ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्र की अगुवाई में एग्रीकल्चर प्रोडेक्शन कमिश्नर मनोज कुमार सिंह, इंफ्रास्क्चर एंड इंडस्ट्रियल डवलपमेंट कमिश्नर अरविंद कुमार, नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ऋतु माहेश्वरी, यीडा के सीईओ अरुण वीर सिंह, इंवेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश और मुख्यमंत्री योगी के आर्थिक सलाहकार केवी राजू दिल्ली के उद्यमियों को नए भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहे उत्तर प्रदेश की खूबियों के बारे में बताएंगे।

टीम योगी (Team Yogi)  दिल्ली के एक दर्जन से अधिक दिग्गज उद्योगपतियों से वन टू वन मुलाकात करेगी। रोड शो में चार दर्जन से अधिक उद्योगपति शामिल होंगे। यह मुलाकात बिजनेस टू गवर्नमेंट (बीटूजी) के आधार पर होगी। मुलाकात सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बीटूजी और रोड शो में मुख्यमंत्री योगी की टीम दिल्ली उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी देगी और उन्हें निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगी।

सुबह से ही उद्योगपतियों से मुलाकात का दौर हो जाएगा शुरू

टीम योगी (Team Yogi) दिल्ली के मंत्री और अधिकारियों के शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार को दि ओबराय होटल के अरावली मीटिंग्स रूम में सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक बीटूजी मीटिंग्स का दौर चलेगा। इसमें नोएडा पॉवर कॉरर्पोरेशन लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ प्रेम कुमार रंजन, सिप्ला लि. के सौरभ परमार, रेडिसन होटल के साउथ एशिया के सीनियर डायरेक्टर डवलपमेंट के देवाशीष श्रीवास्तव, टाटा ग्रुप के गर्वेमेंट अफेयर के जनरल मैनेजर यतीम आर्य, ग्रुप केआरएस नेटवक्र्स के ग्लोबल सीईओ मनीष कुमार हांडा, एयर लिक्विड इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर बेनोइत रेनॉड, हिंदुस्तान स्यरिंग्स एंड मेडिकल्स डिवाइस लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव नाथ मौजूद रहेंगे।

सभी उद्योगपति मीटिंग्स में प्रदेश में निवेश के लिए अपनी बातों को सीएम योगी (CM Yogi) की टीम दिल्ली के सामने रखेंगे और निवेश प्रस्ताव पर सहमति के साथ अपनी सुझाव देंगे। वहीं पॉली मेडिकेयर लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर हिमांशु बैड, पेपफ्यूल्स के सीईओ टिकेंद्र यादव, मैक्स वेंचर एंड इंडस्ट्रिस लि. के सीईओ एंड मैनेजिंग डायरेक्टर साहिल वचानी, गेल लि. के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरके सिंघल, मेडट्रोनिक के वाइस प्रेसिडेंट एंड एमडी इंडिया मदन कृष्णन, अनंदा ग्रुप के सीएमडी राधेश्याम दीक्षित, महान मिल्क फूड्स के चेयरमैन संजीव गोयल और सोम ग्रुप के सीईओ दीपक अरोड़ा दिग्गज उद्योगपति बीटूजी मीटिंग्स में शामिल होंगे। शेड्यूल के अनुसार बीटूजी मीटिंग्स के बाद रोड शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब चार दर्जन से अधिक उद्योगपति शामिल होंगे।

Tags: gis 2023GIS-23Lucknow Newsteam yogiup gis
Previous Post

निवेश लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही योगी सरकार

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी देश को जोड़ने में जुटे, मगर कुछ लोग देश को तोड़ने का षडयंत्र रच रहे: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
CM Yogi

प्रधानमंत्री मोदी देश को जोड़ने में जुटे, मगर कुछ लोग देश को तोड़ने का षडयंत्र रच रहे: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

नए कार्यालय संगठन को मजबूत करेंगे, सेवा की भावना को बढ़ावा देंगे: सीएम सैनी

08/07/2025

एक्ट्रेस ने बिकिनी पहन पानी में लगाई आग, फोटो देख फैंस के उड़ गए होश

19/08/2021
Bhagat Singh Koshyari-cm dhami

CM पुष्कर ने की राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट

11/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version