• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

10 दिन में हुई 40 बच्चों की मौत, सीएम योगी करेंगे भर्ती बच्चों के परिजनों से मुलाकात

Writer D by Writer D
30/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश  के फिरोजाबाद में वायरल फीवर और डेंगू कहर बरपा रहा है। बीते 10 दिनों में यहां 40 बच्चों की मौत हो गई है। सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ  फिरोजाबाद के दौरे पर रहेंगे, जहां वो मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों (बच्चों) के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सीएम योगी यहां से मथुरा जाएंगे।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम योगी दोपहर 12 बजे लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग से निकलेंगे। उसके बाद हेलीकॉप्टर से 1 बजकर 10 मिनट पर फिरोजाबाद पहुंचेंगे। यहां से सीएम योगी मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे और भर्ती परिजनों के मरीजों से मुलाकात करेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करेंगे। सीएम योगी मेडिकल कॉलेज में 15 मिनट तक रहेंगे।

फिरोजाबाद में वायरल बुखार, डेंगू और मलेरिया की चपेट में ज्यादातर इलाका आ गया है। सैकड़ों की संख्या में बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों का वार्ड फुल होने के बाद कोविड-19 के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भी अब बुखार पीड़ित बच्चों को भर्ती कर दिया गया है।

टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने रचा इतिहास, निशानेबाज अवनी लेखारा बनी पहली भारतीय गोल्डन गर्ल

यहां बच्चों की मौतों का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। रविवार को भी 6 नई मौतें सामने आई। शनिवार को भी 6 बच्चों की मौत हुई थी।

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने रविवार को कहा कि लोग यह अफवाह उड़ा रहे हैं कि बच्चों की मौतों की वजह कोरोना की तीसरी लहर है। ये सरासर गलत है। कोरोना की तीसरी लहर नहीं है। बारिश के बाद जलभराव होने से डेंगू और तरह-तरह के मच्छर पनप गए हैं। यही वजह है कि अधिकांश बच्चे इसकी चपेट में हैं। लेकिन लोग इस अफवाह पर ध्यान नहीं दें कि ये कोरोना की तीसरी लहर है।

 

Tags: cm yogidenguefirojabad newsLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

श्रीकृष्ण की थी 16108 रानियां और डेढ़ लाख से ज़्यादा पुत्र, जानिए इसके पीछे की कथा

Next Post

पैरालंपिक में स्वर्ण पदक भारतीय खेलों के लिये विशेष पल है : प्रधानमंत्री मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

डॉ. अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय में कार्यशाला, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

16/04/2026
CM Dhami
राजनीति

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी

16/04/2026
CM Dhami
राजनीति

पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला: धामी

16/04/2026
Atal residential schools
उत्तर प्रदेश

अटल आवासीय विद्यालयों ने रचा इतिहास, पहली ही CBSE बोर्ड परीक्षा में 93.15% परिणाम

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति से ही राष्ट्र प्रगति संभव: धामी

16/04/2026
Next Post
pm modi

पैरालंपिक में स्वर्ण पदक भारतीय खेलों के लिये विशेष पल है : प्रधानमंत्री मोदी

यह भी पढ़ें

Kangana Ranaut Deepika Padukone

कंगना ने ट्वीट के जरिए दीपिका के बयान का किया कटाक्ष, बोलीं- रिपीट आफ्टर मी…….

22/09/2020
Suicide

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जमीन बंटवारे से थी नाखुश

04/12/2022
आरएसएस के नए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले

आरएसएस के नए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले , प्रतिनिधि सभा में हुआ चुनाव

20/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version