• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डॉ. अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय में कार्यशाला, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
16/04/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का भारतीय संविधान के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने देश को एक मजबूत संवैधानिक आधार प्रदान किया और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास किए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह अनुकरणीय है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। इस दौरान संविधान के मूल सिद्धांतों, समानता और सामाजिक समरसता पर भी चर्चा की गई।

इस दौरान कालीमठ जिला पंचायत वार्ड से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरोज राणा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा परिवार में सम्मिलित हुई।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, विधायक आशा नौटियाल, अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम कठेत, उपाध्यक्ष महिला आयोग ऐश्वर्या रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला सह प्रभारी रघुबीर सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री विजय कप्रवाण, ऋषि कंडवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी, कार्यक्रम संयोजक विनोद देवशाली, जिला महामंत्री अरुण चमोली, राय सिंह राणा, जिल मिडिया प्रभारी सतेंद्र बर्तवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी

Next Post

ये आउटफिट है परफेक्ट, मिलेगा स्टाइलिश लुक

Writer D

Writer D

Related Posts

Mussoorie to get world-class ropeway
उत्तराखंड

मसूरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रोपवे, धामी सरकार ने तेज की मेगा परियोजना की तैयारी

03/07/2026
A delegation of journalists from Chhattisgarh met CM Dhami.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

03/07/2026
Dattatreya Hosabale
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS की एंट्री, कहा- दोषियों को हर हाल में सजा मिले

03/07/2026
CM Dhami handed over appointment letters to 187 youth
Main Slider

नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री

03/07/2026
Parliament Monsoon Session
नई दिल्ली

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र, जानिए एजेंडे में क्या-क्या

03/07/2026
Next Post
Tall Height

ये आउटफिट है परफेक्ट, मिलेगा स्टाइलिश लुक

यह भी पढ़ें

Rats

आईसीयू में भर्ती मरीज के अंग कुतर गए चूहे

25/07/2023
Savin Bansal

स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान : डीएम

04/11/2025

चुनाव को लेकर BJP प्रबंधन कमेटी की बैठक शुरू, CM योगी समेत कई नेता शामिल

30/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version