• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

GST काउंसिल की 44वीं बैठक आज, ब्लैक फंगस की दवा पर तय हो सकता है टैक्स

Writer D by Writer D
12/06/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
GST Council meeting

GST Council meeting

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जीएसटी काउंसिल की आज होने वाली 44वीं बैठक में कोरोना के इलाज में काम आने वाले चिकित्सा उपकरणों पर लगने वाले जीएसटी की दर में कटौती करने के फैसले पर मोहर लगने की उम्मीद है। इस संबंध में मंत्रियों का समूह (जीओएम) अपनी सिफारिशें सात जून को ही दे चुका है।  आज की बैठक में ही जानलेवा ब्लैक फंगस के इलाज में काम आने वाली दवाओं पर जीएसटी की दर में कटौती करने का फैसला लिया जा सकता है।

जीएसटी काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ ही वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री भी भाग लेंगे। इनके अलावा केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि जीएसटी काउंसिल की 28 मई को हुई पिछली बैठक में कोरोना के इलाज में काम आने वाले चिकित्सीय उपकरणों और जरूरी चीजों पर लगने वाली जीएसटी की दरों में कटौती करने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया था। इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद अलग अलग राज्यों के मंत्रियों को मिलाकर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर (जीओएम) का गठन कर दिया गया था। मंत्रियों के इस समूह को कोरोना के इलाज में काम आने वाले और इसके रोकथाम के लिए जरूरी वस्तुओं और उपकरणों पर लगने वाले जीएसटी की दर में कटौती करने के संबंध में विचार करने और जीएसटी काउंसिल को रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई थी।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लगाई आग, जान लें अपने शहर के भाव

मंत्रियों के इस समूह की अगुवाई मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा कर रहे थे। इसके अलावा इस समूह में गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, उड़ीसा के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी, तेलंगाना के वित्त मंत्री हरीश राव, केरल के वित्त मंत्री केएन बालागोपाल और गोवा के परिवहन एवं पंचायती राज मंत्री मुवीन गोडिन्हो को शामिल किया गया था।

मंत्रियों के इस समूह को मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, पल्स ऑक्सीमीटर, हैंड सैनिटाइजर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, पीपीई किट, फेस मास्क और उपचार संबंधी अन्य उपकरणों पर लगने वाले जीएसटी की दर में कटौती करने या उसमें छूट देने के बारे में अपनी रिपोर्ट देनी थी। मंत्रियों के इस समूह ने अपनी रिपोर्ट सात जून को ही सौंप दी है। आज होने जा रही जीएसटी काउंसिल की बैठक में इसी रिपोर्ट के आधार पर विचार किया जाएगा।

सुप्रीमो मायावती ने डा. मदन राम को बनाया आजमगढ़ का सेक्टर प्रभारी

बताया जा रहा है कि मंत्रियों के समूह ने अपनी सिफारिश में साफ किया है कि कोरोना के रोकथाम के काम में इस्तेमाल होने वाले सामानों और उपकरणों पर जीएसटी की दरें घटाई जानी चाहिए। इस समूह ने कोरोना के इलाज में काम आने वाले अधिकांश सामानों पर 5 फीसदी की दर से जीएसटी लगाने की सलाह दी है। वहीं इस समूह ने कोरोना के रोकथाम के लिए इस्तेमाल होने वाली वैक्सीन पर लगाई जाने वाली जीएसटी की दर तय करने का काम जीएसटी काउंसिल पर छोड़ दिया है।

कोरोना की वैक्सीन पर अभी 5 फीसदी की दर से जीएसटी लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दर को खत्म करने की जगह इसे घटाकर 0.1 फीसदी के न्यूनतम स्तर पर लाया जा सकता है, ताकि वैक्सीन उत्पादकों को इनपुट क्रेडिट का फायदा मिलता रहे। आपको बता दें कि जीएसटी की दर शून्य कर देने से वैक्सीन उत्पादकों को इनपुट क्रेडिट नहीं मिल सकेगा, जिससे वैक्सीन की कीमत  मौजूदा स्तर से ज्यादा हो जाएगी।

बताया जा रहा है कि इस मंत्री समूह ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए काम आने वाली जिन सामग्रियों और उपकरणों पर जीएसटी की दर कम करने की सिफारिश की है, उनमें कोरोना की टेस्टिंग किट, मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, पल्स ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर शामिल है। मंत्रियों के समूह ने ब्लैक फंगस के इलाज के लिए इस्तेमाल की जा रही दवा को भी टैक्स के न्यूनतम दायरे में लाने का प्रस्ताव किया है।

Tags: 44th GST meetingFinance Minister Nirmala Nirmala SitharamanGST ciuncik
Previous Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लगाई आग, जान लें अपने शहर के भाव

Next Post

भगोड़े मेहुल चोकसी को झटका, डोमिनिका कोर्ट से नहीं मिली जमानत

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
Mehul Choksi

भगोड़े मेहुल चोकसी को झटका, डोमिनिका कोर्ट से नहीं मिली जमानत

यह भी पढ़ें

sanju samson

आईपीएल : बैटिंग में इस बार फेल रहे संजू सैमसन

01/10/2020
cm yogi

रिलिजियस डेमोग्राफी में संतुलन जरूरी, जहां असंतुलन वहां अराजकता: सीएम योगी

11/07/2022
Organic Farming

योगी सरकार में जैविक खेती का हब बन रहा उत्तर प्रदेश

20/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version