• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में अयोध्या दीपोत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज़

Writer D by Writer D
05/10/2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Ayodhya

Ayodhya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले दीपोत्सव 2025 (Deepotsav) की भव्य तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या को आलोकित करने के इस विश्वविख्यात आयोजन के लिए अब घाटों पर मार्किंग का कार्य तेज़ी से चल रहा है।

कुलपति के निर्देशन में घाटों की सफाई और मार्किंग का कार्य जारी

कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में विश्वविद्यालय की टीम घाटों को व्यवस्थित व आकर्षक बनाने में जुटी है। दीपोत्सव (Deepotsav) के नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि स्वयं की देखरेख में घाटों की साफ-सफाई के बाद मार्किंग का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दीयों की सुंदर सजावट के लिए प्रत्येक ब्लॉक में 4.5 स्क्वायर फीट का क्षेत्र चिह्नित किया जा रहा है, जबकि श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु ढाई फीट का रास्ता छोड़ा गया है।

56 घाटों पर सजेगी दीयों की अलौकिक छटा

दीपोत्सव (Deepotsav) के लिए कुल 56 घाटों की पहचान की गई है, जिन पर लाखों दीपों की ज्योति से अयोध्या जगमगाएगी। मार्किंग कमेटी के संयोजक डॉ. रंजन सिंह (विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी) एवं उनकी टीम यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लेंगी।

तीस हजार स्वयंसेवक देंगे आयोजन को गति

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि दीपोत्सव (Deepotsav) के सफल संचालन हेतु तीस हजार स्वयंसेवकों का ऑनलाइन पंजीकरण अंतिम चरण में है। साथ ही शीघ्र ही दीपों की आपूर्ति प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी।

अयोध्या बनेगी विश्व पटल पर प्रकाश की नगरी

यह भव्य दीपोत्सव (Deepotsav) न केवल अयोध्या की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को विश्व पटल पर और उजागर करेगा, बल्कि “राम की नगरी प्रकाश की नगरी” का संदेश एक बार फिर संपूर्ण विश्व तक पहुँचाएगा।

Tags: deepotsav
Previous Post

सैन्य धाम अमर आत्माओं का प्रतीक, आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित : मुख्यमंत्री

Next Post

चाचू बन गए सलमान खान, अरबाज की पत्नी शूरा खान ने दिया बेटी को जन्म

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
Arbaaz's wife Shura Khan gave birth to a daughter

चाचू बन गए सलमान खान, अरबाज की पत्नी शूरा खान ने दिया बेटी को जन्म

यह भी पढ़ें

पेशावर के मदरसे में बम धमाका Bomb blast in Peshawar's madrasa

पाकिस्तान : पेशावर के मदरसे में बम धमाके में सात की मौत व 70 घायल

27/10/2020
CM Yogi

योगी सरकार का बड़ा फैसला, जिला पंचायत अध्यक्षों को मिली प्रशासक की जिम्मेदारी

11/07/2026
Arvind Kejriwal

केजरीवाल बोले- आज रात वोटरों की उंगलियों पर लगा द जाएगी इंक, बीजेपी ने दिया ये जवाब

04/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version