Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केजरीवाल के ‘महल’ पर खर्च हुए 45 करोड़, बीजेपी हुई हमलावर

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) के सरकारी बंगले के रेनोवेशन पर 45 करोड़ रुपये खर्च होने का खुलासा होने पर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया। भाजपा प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा (Sambit Patra) ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल से फौरन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की।

भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने कहा यह केवल एक महाराज और उनके महल के रेनोवेशन की कहानी नहीं है। यह महाराज की मानसिकता के रेनोवेशन की कहानी है। यह कुछ नहीं लूंगा से सब कुछ लूट लूंगा, कुछ नहीं छोडूंगा का सफर है। यहर महाराज में आए परिवर्तन की कहानी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) ने मीडिया को यह खबर रोकने के लिए 20 से 50 करोड़ रुपये देने का प्रलोभन दिया। पात्रा ने बावजूद इसके खबर का प्रकाशन करने के लिए मीडिया की प्रशंसा की। पात्रा ने कहा महाराज के महल में 8-8 लाख रुपये के परदे लगाए गए। यह वो लोग हैं जो शपथ लेने ऑटो में लटक कर पहुंचे थे। कहते थे कि हम गाड़ी नहीं लेंगे। घर नहीं लेंगे। पात्रा ने कहा कि 1 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक का तो इनके घर में मार्बल लगा है। यह मार्बल भी वियतनाम से मंगवाया गया है।

दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम होने की धमकी, मचा हड़कंप

भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) का यह महल उस समय रेनोवेट हो रहा था जब दिल्ली में कोरोना से हाहाकार मचा था। कोरोना काल में ऑक्सीजन के टैंकर अस्पतालों तक नहीं पहुंच पा रहे थे। मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे थे, क्योंकि केजरीवाल अपने महल के रेनोवेशन में व्यस्त थे।

Exit mobile version