• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रायगढ़: लैंडस्लाइड में उजड़ गया पूरा गांव, 100 के करीब लोग दबे, 5 की मौत

Writer D by Writer D
20/07/2023
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Raigarh Landslide

Raigarh Landslide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल रायगढ़ में हुए भूस्खलन (Landslide) में 30 से ज्यादा परिवारों के फंसे होने की आशंका है। बता दें कि रायगढ़ की खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में यह हादसा हुआ, जिसमें करीब 100 लोग फंसे हुए हैं। जिस जगह हादसा हुआ, वह मोरबी बांध से छह किलोमीटर दूर है। हादसे में कई लोगों को मारे जाने की आशंका है। अभी तक पांच शव बरामद हो चुके हैं और तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी घटनास्थल पहुंचे हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

रायगढ़ के जिलाधिकारी योगेश महासे ने बताया कि घटना मध्य रात्रि की है। एक टीम, जिसमें सब डिविजनल ऑफिसर और तहसीलदार शामिल हैं, घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। जिलाधिकारी ने बताया कि भूस्खलन (Landslide) जिस जगह हुआ, वहां पहुंचने के लिए दो घंटे की चढ़ाई करनी पड़ती है, जिसकी वजह से राहत और बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण है।

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अधिकारियों को फोन कर घटना की जानकारी ली और गुरुवार सुबह वह घटनास्थल पहुंच गए। वहीं पनवेल और नवी मुंबई के सभी अस्पतालों को सूचित कर दिया गया है और उन्हें प्रभावितों को सभी जरूरी चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।

‘बेटियों के साथ जो हुआ उससे मेरा हृदय क्रोध से भरा है’, मणिपुर पर बोले पीएम- गुनहगार बख्शे नहीं जाएंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर घटना की जानकारी ली है। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘महाराष्ट्र के रायगढ़ में तेज बारिश से हुए भूस्खलन (Landslide) के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की। एनडीआरएफ की चार टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ बचाव कार्यों में जुटी हैं। लोगों को वहां से निकालना व घायलों को तुरंत उपचार देना हमारी प्राथमिकता है।’

Tags: Maharashtra NewsNational newsRaigad landslide
Previous Post

‘बेटियों के साथ जो हुआ उससे मेरा हृदय क्रोध से भरा है’, मणिपुर पर बोले पीएम- गुनहगार बख्शे नहीं जाएंगे

Next Post

मणिपुर के वीडियो पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- सरकार तुरंत कार्रवाई करे, वर्ना हम करेंगे

Writer D

Writer D

Related Posts

Jail instructions on involvement of gas agency owner
राष्ट्रीय

गैस एजेंसी स्वामी की संलिप्तता पर सीधे जेल के निर्देश, होम डिलीवरी अनिवार्य

19/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य शुभारंभ

19/03/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

CM सैनी ने खोला खजाना, किसानों को मिलेगी 5 साल की फाइनेंशियल सपोर्ट

19/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

जशपुर को विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री ने 19.51 करोड़ के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

19/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

सरहुल उत्सव जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट धरोहर, इसे संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री

19/03/2026
Next Post
Supreme Court

मणिपुर के वीडियो पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- सरकार तुरंत कार्रवाई करे, वर्ना हम करेंगे

यह भी पढ़ें

सचिन वाजे गिरफ्तार

मुंबई पुलिस को माफिया कहती हैं तो आप यहां क्यों रहती हैं-संजय राउत

08/09/2020
SSC CGL

SSC CHSL भर्ती एग्जाम की डेटशीट जारी, जानें कब मिलेंगे एडमिट कार्ड

21/07/2023
Doctors

हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में गोरखपुर को मिला यूपी में दूसरा स्थान

27/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version